ब्रेकिंग

जर्जर स्कूल-छात्रावासों के नवीन भवन की मांग को लेकर एनएसयूआई ने सौंपा ज्ञापन

रॉयल एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल मेंशिक्षक सम्मान और जन्माष्टमी पर्व का आयोजन हुआ

मंगलम पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल अमझेरा में रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर्व की धूम

राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR निरस्त करने की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम पर सौंपा ज्ञापन

अमझेरा में बनने वाले ‘श्रीकृष्ण-रुक्मिणी लोक’: प्रथम चरण के लिए 2.75 करोड़ की निविदा जारी

सूचना

ओचक निरीक्षण : CBMO मोहरानी ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दसई एवं बांदेडी का औचक निरीक्षण,संस्थागत प्रसव कराने के दिए निर्देश

Bakhtavar Express

Fri, Sep 12, 2025

सरदारपुर। सीबीएमओ डॉक्टर अरुण कुमार मोहरानी द्वारा शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दसई एवं बांदेडी का औचक निरीक्षण किया इस दौरान संस्था में पदस्थ चिकित्सक एवं कर्मचारी उपस्थित पाए गए। डॉ अरुण कुमार मोहरानी के द्वारा उपस्थिति रजिस्टर की जांच की गई एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसूति कक्ष, जनरल वार्ड ,ओपीडी, ड्रेसिंग रूम एवं दवाई वितरण केंद्र में जाकर व्यवस्था देखी एवं जांच की ।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दसई में डॉक्टर प्रदीप मालवीय को अस्पताल में नियमानुसार साफ सफाई करवाए जाने हेतु निर्देश दिए गए साथ ही प्रसूति वार्ड में पदस्थ स्टाफ नर्स को नियमानुसार यूनिफॉर्म में ड्यूटी करने हेतु निर्देश दिए गए भविष्य में बिना यूनिफार्म के पाए जाने पर कार्रवाई किए जाने हेतु कहा गया साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बांदेड़ी में पदस्थ चिकित्सक डॉक्टर रोहित यादव को संस्थागत प्रसव करवाए जाने हेतु निर्देशित किया गया एवं अस्पताल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए साथ ही समस्त राष्ट्रीय कार्यक्रमों की जानकारी ली गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें