: लापरवाही---- दोपहिया वाहन चालक जहा मर्जी वहां कर देते हैं पार्किग,जिम्मेदार द्वारा ध्यान नहीं देने से अक्सर बिगडती है व्यवस्था
Admin
Mon, Feb 20, 2023अशोक नायमा। रा जोद || राजोद तेहसील का सबसे बडा गांव है।नगर के मुख्य व्यस्त मार्ग सरदारपुर भैसोला एन एच -35 पर ट्रेफिक सुधारने के बजाय बिगड़ती जा रही है। बस स्टैंड के मुख्य चौराहे पर अक्सर वाहनों के बीच जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है इससे बड़ी संख्या में मार्ग के दोनों और वाहनों की लंबी लाईने लग जाती है व वाहन गुत्थम गुत्था हो जाते हैं वह पैदल चलने वाले राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है ।पैदल निकलना दुभर हो जाता है।वहीं सड़क किनारे बेतरतीब खड़े वाहन चालक और उनकी परेशानी बडा रहे हैं लंबे समय से बने इस समस्या का स्थाई समाधान नहीं निकल रहा है। कभी कभार पुलिस वाहनों को हटवाती है। लेकिन अगले ही दिन दोबारा वैसे ही स्थिति निर्मित हो जाते हैं उक्त मार्ग पर रोजाना सैकड़ों वाहनों का आवागमन होता रहता है मुख्य मार्ग पर रोजाना जाम की स्थिति बनते देखी जा सकती है वहीं आसपास खरीदी करने आने वाले लोगों का जब तक काम पूरा नहीं होता तब तक दो पहिया वाहन घंटों मुख्य मार्ग पर खड़े रहते हैं इससे कई बार ट्रैफिक जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है। वही दुकान के सामने वाहन खडा करने को लेकर भी कई बार हुज्जत बाजी हो जाती है। हाथठेला वाले भी भी जगह जगह हाथठेला खडा करने से भी परेशानी आती है।वहीं इमरजेंसी वाहन भी जाम मे फस जाते है।
वही सदर बाजार की ओर जाने वाले आनंखेडी, नंदलाई व्याहा.डेलची बदनावर मार्ग व कोद कानवन मार्ग पर भी जाम की स्थिति निर्मित होती है।
यह रुट रहता है----- राजोद मार्ग से बदनावर,रतलाम, ईंदौर,मन्दसोर, राजस्थान तक आवागमन होता है।वही दूसरी ओर सरदारपुर, धार,झाबुआ, कुक्षी,बडवानी, अहमदाबाद (गुजरात) की ओर से आवागमन होता है। मार्ग किनारे बैंक होने से भी यातायात पर असर पड़ता है।
यह कर सकते हैं जिम्मेदार---- ग्राम पंचायत व पुलिस व राजस्व विभाग को सयुंक्त रूप से पार्किंग के लिए उच्च व्यवस्था करने का कदम उठाया जाना चाहिए।ताकि आवागमन सुचारु रूप से हो सके। गौरतलब रहे की पुर्व मे भी राजस्व विभाग द्वारा अतिक्रमण मुक्त कराया गया था।पर पुनः हालत ज्यो के त्यो हो गए है।
क्या कहते हैं दुकानदार---- पप्पु पान वाले ने बताया कि दोपहिया वाहन चालक दुकान के सामने वाहन खडा करके चले जाते हैं।गणेश धाकड़ ने कहा कि व्यवसाय प्रभावित होता है,संतोष साहु ने कहा कि दुकान पर ग्राहक नही पहुंच पाते है, राहुल रतलामी ने कहा कि पार्किंग ठीक किया जाना चाहिए।
इनका कहना है
विकास यात्रा के समापन के बाद अतिक्रमणकर्ताओ पर कार्रवाही की जाएगी जितेंद्र गामड सरपंच राजोद,
व्यापारियों से बैठक कर उचित कार्रवाई करेंगे ।
राहुल चौहान एसडीएम सरदारपुर
विज्ञापन
विज्ञापन