ब्रेकिंग

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

सूचना

: वनवासी अंचल में "खाटला बैठक" आयोजित कर आदिवासी भाई- बहनों से रूबरु चर्चा की एस पी ने,शिक्षा के महत्व की बाते बताते हुए पढ़ने-लिखने के लिए प्रोत्साहित किया

Admin

Thu, Aug 1, 2024


धार । सामुदायिक पुलिसिंग अंतर्गत धार पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह धार द्वारा जिले के सुदूर वनवासी अंचल में आदिवासी भाई बहनों एवं बच्चों के बीच जाकर शिक्षा के महत्व की बातें बताकर पढ़ने लिखने के लिए प्रोत्साहित किया।
धार पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह द्वारा आज बुधवार को “सामुदायिक पुलिसिंग” अंतर्गत सुदूर वनवासी अंचल में "खाटला बैठक" आयोजित कर आदिवासी भाई- बहनों से रूबरु चर्चा की एवं आदिवासी बच्चों के बीच जाकर उन्हे जीवन के मूल्यो के संबंध में एवं शिक्षा के महत्व की बाते बताते हुए पढ़ने-लिखने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही बच्चो को जीवन में उल्लेखनीय सफलता हासिल करने में माता-पिता की आज्ञा का पालन एवं शिक्षा के महत्व के संबंध में बताया।
सामुदायिक पुलिसिंग अंतर्गत पुलिस अधीक्षक द्वारा ग्रामीण अंचलो में की गई बच्चो से रूबरू चर्चा से ग्रामीण व आमजनता में धार पुलिस के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें