ब्रेकिंग

रॉयल एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल मेंशिक्षक सम्मान और जन्माष्टमी पर्व का आयोजन हुआ

मंगलम पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल अमझेरा में रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर्व की धूम

राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR निरस्त करने की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम पर सौंपा ज्ञापन

अमझेरा में बनने वाले ‘श्रीकृष्ण-रुक्मिणी लोक’: प्रथम चरण के लिए 2.75 करोड़ की निविदा जारी

धूमधाम के साथ मनाया भगवान धरणीधर का जन्मोत्सव ,चल समारोह निकाला

सूचना

निरीक्षण : BRC ने किया बरमंडल संकुल के प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों का निरीक्षण , पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Bakhtavar Express

Sat, Jul 12, 2025

बरमंडल । संकुल केन्द्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंतर्गत शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय पचरुंडी , पड़ूनीकला , खूंटपला एवं शासकीय प्राथमिक विद्यालय धनतलाव का जनपद शिक्षा केन्द्र सरदारपुर के खंड स्त्रोत समन्वयक बी एस भंवर , बीएसी देवीलाल कुमावत ने शनिवार को अवलोकन किया। अधिकारियों द्वारा शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय पड़ूनीकला में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया साथ ही बच्चों को अध्यापन करवाकर उनकी शिक्षा गुणवत्ता को परखा गया। इसी प्रकार शासकीय माध्यमिक विद्यालय धनतलाव में संस्था प्रधान को पूर्व के कक्ष की मरम्मत हेतु निर्देशित किया एवं समस्त प्रधानों को मैपिंग , प्रोफाइल , खाता अपडेशन एवं पाठ्य पुस्तक वितरण , समय से शाला संचालन सुनिश्चित करने हेतु दिशा निर्देश दिए। इस दौरान जनशिक्षक शिवनारायण मारू , शिक्षक शंकरलाल सिक्कड़ , फूलचंद मारू , मुन्नालाल मारू , त्रिलोकचंद श्रीकार , दिनेश जाट , गिरधारीलाल कुमावत , परमानंद मारू , मोडीराम जाट, रामचंद्र मोरी , जीवन कटारिया , सुश्री अमिता चौहान , सुनील राठौड़ , इकबाल शेख आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें