: विकासखंड स्तरीय उपकरण वितरण शिविर का हुआ आयोजन,51 दिव्यांग बच्चों को उपकरणों का किया वितरण
Admin
Mon, May 5, 2025
सरदारपुर। राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल व जिला शिक्षा केन्द्र धार के निर्देशानुसार जनपद शिक्षा केन्द्र सरदारपुर द्वारा विशेष आवश्यकता वाले दिव्यांग बच्चों के उपकरण वितरण शिविर का आयोजन शासकीय आजीविका भवन पर सोमवार को हुआ। शिविर का शुभारंभ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती की पूजन एवं माल्यार्पण द्वारा किया गया। बीआरसीसी बी एस भवर द्वारा दिव्यांग बच्चों के उपकरण का उपयोग एवं गुणवत्ता के बारे में बताया गया। तथा एलिंको टीम के आडियोलाजिस्ट डॉक्टर दिलीप कुमार वर्मा, डॉ. पिंटु कुमार पी. एंड ओ. और डॉ. अमन कुमार पी. एंड ओ. के समन्वय से अतिथि द्वारा उपकरण का वितरण किया गया। समस्त अतिथियों का स्वागत किया गया। शिविर में 51 बच्चों के उपकरण आये थे जिसमें व्हील चेयर, रोलेटर, केलीपर्स, किट, एल्बोक्रेच , ब्रेल कीट, शूज, सीपी चेयर, हियरिंग ऐड आदि उपकरण का वितरण अतिथियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बच्चों अभिभावकों व शिक्षकों को स्वल्पाहार दिया गया।कार्यक्रम का संचालन जनपद शिक्षा केन्द्र सरदारपुर के एम आर सी डीसी अहीर द्वारा किया। बीएसी देवीलाल कुमावत ने सभी का आभार प्रकट किया उक्त जानकारी कार्यक्रम प्रभारी एम.आर.सी. डी सी अहीर जनपद शिक्षा केंद्र सरदारपुर द्वारा दी गई कार्यक्रम में धर्मेन्द्र परमार जनशिक्षक, अर्जुन मुनिया, कमलेश सूर्यवंशी शिक्षक जगदीश परमार भावसिंह बघेल जनपद शिक्षा केन्द्र समस्त स्टॉफ द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित होकर सहयोग प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन