ब्रेकिंग

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

संयुक्त मोर्चा मंडी बोर्ड भोपाल के तत्वावधान में कल ओम्कारेश्वर में प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन

एडवोकेट प्रवीण कुमार तिवारी मप्र विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

हत्या या दुर्घटना पुलिस जांच में आया ये सच सामने,आज दोपहर में पुलिस करेंगी खुलासा

सूचना

किसानो के लिए राहत भरी खबर काली कराई बांध 75 भराया : एक सप्ताह में काली कराई बांध में बड़ा 2 मीटर पानी,माही मुख्य बांध में आवक जारी 2 गेट ओपन

Bakhtavar Express

Sat, Sep 6, 2025

सरदारपुर। पिछले 24 घंटे से क्षेत्र में हो रही धिमी बारिश आज मौसम विभाग की और से जिले में बारिश के ऑरेंज अलर्ट के बीच किसानों के लिए रबी के सीजन के लिए राहत भरी खबर आए है। सरदारपुर ओर बदनावर तहसील में करीब 6600 हेक्टेयर भूभाग में सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाने वाला काली कराई बांध 75 प्रतिशत के करीब भर चुका हे। करीब एक सप्ताह पूर्व बांध 40 प्रतिशत ही भर पाया था। जिससे रबी की फसल के लिए किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें देखी जा रही थी। लेकिन इस बीच इंद्र देव की प्रसन्नता ने किसानों के चेहरों पर खुशी ला दी।

30 अगस्त को काली कराई बांध का जलस्तर 471 मीटर तक था वहीं बांध करीब 40 प्रतिशत भर पाया था एक सप्ताह में बांध का जलस्तर 2 मीटर बढ़कर 473 पर पहुंच चुका हे। बांध अब अपनी पूर्ण जलग्रहण क्षमता से 1.30 मीटर खाली हे। जिले में आज बारिश के ऑरेंज अलर्ट हे ऐसे में जल्द ही काली कराई बांध के भी पूर्ण जलग्रहण क्षमता धारण करने की उम्मीद हे।

जल संसाधन विभाग झाबुआ के कार्यपालन यंत्री विपिन पाटीदार ने बताया कि माही मुख्य बांध पर लगातार पानी की आवक बनी हुए हे। जिसके कारण बांध के दो गेट 1-1 मीटर तक खोलकर नदी में पानी छोड़ा जा रहा हे। बांध में से 201.62 घन मीटर प्रति सेकंड की दर से पानी छोड़ा जा रहा हे।

श्री पाटीदार ने बताया कि बांध का जलस्तर अभी 450.60 मीटर के लेवल को मेंटेन किया जा रहा हे। यदि पानी की आवक बढ़ती हे तो बांध के ओर गेट खोले जा सकते हे। आपने बताया कि दोनों बांध स्थल पर विभागीय अमला अलर्ट पर हे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें