ब्रेकिंग

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

सूचना

: भाजपा ने किसानों को दिया धोखा दसई में 10 सालों में एक भी काम नहीं- उमंग सिंघार

Admin

Thu, May 2, 2024

दसई। विगत दिवस लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी राधेश्याम मुवेल के समर्थन में रोड शो नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने किया इस दौरान चंद्रशेखर आजाद चौक दसई में चुनावी कार्यालय का शुभारंभ तथा सरदार पटेल चौक पर नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए सिंघार ने कहां की भाजपा सिर्फ धर्म के नाम से लड़ना चाहती है विकास की कोई बात करना नहीं चाहती भगवान राम का नाम हमारे बाप दादा लेते आ रहे हैं पिछले 10 वर्षों से भाजपा सरकार में जिले का सबसे बड़ा किसानों का गांव दसई में किसी भी तरह का कोई विकास कार्य नहीं दिया भाजपा के जीते हुए सांसदों ने कभी पलट कर नहीं देखा सांसद निधि के पैसों से भाजपा प्रत्याशी ने खुद का बंगले बनाए हैं किसान फसल की दोगुनी आई करने वाले मोदी ने इस बार गेहूं खरीदी  2700 की घोषणा की थी गैस सिलेंडर 400 में देने का वादा किया था  लेकिन अभी तक 1100 में दिया जा रहा है बहनों को 3000 देने का वादा किया था ऐसे में किसान के साथ भाजपा ने धोखा किया अहमदाबाद में सरदार पटेल के नाम से स्टेडियम था जिसका नाम बदलकर नरेंद्र मोदी स्टेडियम रख दिया सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल ने कहा कि दसई में काली कराई से घर-घर पेयजल व्यवस्था नर्मदा पाइपलाइन कांग्रेस लेकर आई टप्पा तहसील कांग्रेस ने दिया हॉस्पिटल, मंडी, स्कूल , किसानों के खेत पर जाने तक के लिए पक्की सड़क सभी कांग्रेस ने दिया मनावर विधायक हीरालाल अलावा ने भी भाजपा की जुमलेबाजी की पोल खोल कर रख दी जिला कांग्रेस अध्यक्ष कमल किशोर पाटीदार ने कहा कि दसई गांव मुख्य रूप से किसानों का गांव है कांग्रेस सरकार ने ने घोषणा की है कि सभी किसानों का कर्ज माफ करेंगे फसलों का मूल्य एम एसपी पर दिलाएंगे कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी राधेश्याम मुवेल ने कहा कि कांग्रेस की जीत के बाद विकास के लिए कोई कसर नहीं छोडूंगा इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बालमुकुंद पाटीदार वरिष्ठ नेता बद्रीलाल पाटीदार सरपंच कनीराम परमार युवा नेतृत्व रामकरण पटेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे दसई से रोड शो का काफिला  बालोद पदमपुरा फाटे पर सरपंच सोमा कटारा के नेतृत्व में हरिराम, सांवरिया मेडा, परमानंद राम मारू ने सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ नेता प्रतिपक्ष का भव्य स्वागत कर कांग्रेस के पक्ष में ज्यादा से ज्यादा मतदान करने का भरोसा दिलाया कार्यकर्ताओं ने प्रसिद्ध जयंती माता स्थल का प्रतीक चिन्ह तस्वीर भेंट की गई रोड शो का काफिला खुटपला होकर बरमंडल में नुक्कड़ सभा को संबोधित कीया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें