ब्रेकिंग

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

सूचना

ज्ञापन : भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने राजगढ़ से सरदारपुर तक तिरंगा वाहन रैली निकालकर सौपा ज्ञापन

Bakhtavar Express

Wed, Aug 13, 2025

सरदारपुर। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) द्वारा राजगढ़ से सरदारपुर तक तिरंगा वाहन रैली निकालकर सरदारपुर में एसडीएम आशा परमार को किसानों की पूर्व में लंबित विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौपा गया। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिलाध्यक्ष राकेश सोलंकी ने बताया कि यूनियन द्वारा सँयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर राजगढ़ में झाबुआ रोड़ से तिरंगा वाहन रैली प्रारंभ हुई।  वाहन रैली राजगढ़ के प्रमुख मार्गों से होती हुई सरदारपुर पहुंची। यहां अंबेडकर प्रतिमा पर सरदारपुर एसडीएम आशा परमार को केंद्रीय कृषि मंत्री के नाम पूर्व में लंबित किसानों की विभिन्न समस्याओ को लेकर ज्ञापन सौपने के बाद रैली का समापन हुआ। एसडीएम को सौपे गये ज्ञापन में रेलवे के लिए जो जमीन अधिग्रहण की जा रही है उसे पुराने अधिनियम के तहत करने और किसानों को गाइड लाइन से चार गुना मुआवजा दिए जाने के साथ ही किसान परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाने, किसानों को खाद नगद विक्रय केंद्र के साथ-साथ सभी सोसाइटीयो में भी नगद खाद विक्रय किया जाने, सोसाइटी के डिफाल्ड किसान हैं उनकी ब्याज की राशि माफ कर उनसे सिर्फ मूल राशि जमा करवाई जाने सहित विभिन्न मांगे रखी गई। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान व यूनियन के पदाधिकारी मौजूद रहें।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें