ब्रेकिंग

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

सूचना

: भारत स्काउटस/गाइडस बिगिनर्स कोर्स का आयोजन कर शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण

Admin

Fri, Aug 2, 2024

सरदारपुर । भारत स्काउटस गाइडस का एक दिवसीय बिगिनर्स कोर्स का आयोजन कर सरदारपुर तहसील के स्काउट/गाइडस को प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षण अधिकारी के रूप में डीओसी सुशील कुशवाह,अश्विनी दीक्षित विकासखंड प्रभारी, श्रीमती पुष्पा खरके गाइड कैप्टन, अभिषेक पवार स्काउट/गाइड ब्लाक सचिव, गोपाल कर्मा जिला ट्रेनिंग काउंसलर आदि की उपस्थिति में प्रशिक्षण दिया गया।
इस अवसर पर सुशील कुशवाहा ने सभी शिक्षकों को भारत स्काउट/गाइड के कायदे , कानून और नियम के बारे में बात कर छात्र-छात्राओं को कैसे तैयार करना है यह विस्तार से समझाकर प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर ब्लाक से सभी स्कूलों से एक-एक शिक्षक ने प्रशिक्षण में उपस्थित होकर प्रशिक्षण लिया।
अश्विनी दीक्षित विकासखंड योग प्रभारी ने सभी शिक्षकों से आवाहन किया कि प्रशिक्षण के दौरान सिखाए गए सभी कौशलों को पूरी निष्ठा से सीख कर विद्यार्थियों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी अब आपकी है। इसे पूरी तत्परता से निभाएं एवं रोवर और रेंजर यूनिट का निर्माण कर विद्यार्थियों के अंदर नेतृत्व क्षमता और अनुशासित कैडेट का निर्माण कर एक कुशल स्काउटर , गाइडर बनाने में अपनी भूमिका निभाएं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें