ब्रेकिंग

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

सूचना

खुटपला मे युवाओ ने पेश की मानवता की मिशाल : मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति को स्नान करवाकर नए कपड़े पहनाएं, मंदिर में दिया आश्रय

Bakhtavar Express

Sat, Aug 16, 2025

सरदारपुर। ग्राम खुटपला क्षेत्र में घूम रहे मानसिक रूप से विक्षिप्त एक व्यक्ति की मदद के लिए खुटपला के युवा आगे आए। युवाओं ने जन्माष्टमी पर उक्त व्यक्ति की सेवा करते हुए उसे नहलाया तथा नए कपड़े पहनाकर उसे खाना खिलाकर गौशाला में आश्रय दिया। युवाओं की इस सेवा कार्य का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है तथा युवाओं की इस पहल की सराहना की जा रही है।

ग्राम खुटपला के देवीलाल श्रीकार ने बताया कि खुटपला क्षेत्र में कई दिनों से एक मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति घूम रहा था। युवाओं की टोली उक्त व्यक्ति को जन्माष्टमी पर माताजी मंदिर परिसर लेकर पहुंचे तथा उसे अपने हाथों से नहलाकर उसे नए कपड़े पहनाएं। साथ ही भोजन करवाकर उसे मंदिर में आश्रय दिया। उक्त सेवा कार्य मे ग्राम खुटपला के कमल मालवीया, राहुल जरोला, निलेश घोडावट, गोपाल मालवीया, गंबू गीरवाल, शिवम जाट, सुनील सैन, विनोद लिंडीवाल, कमल मारू, लखन, पवन मालवीया सहित अन्य युवाओं का योगदान रहा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें