ब्रेकिंग

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

सूचना

पति के साथ खेत पर काम रही महिला पर गिरी बिजली,हुए मौत ,पुत्र घायल : अमझेरा क्षैत्र मे दो दिनो से आकाशीय बिजली का कहर, एक महिला सहित 5 पशुओ की मौत,एक युवक हुआ घायल

Bakhtavar Express

Sat, Jun 14, 2025

अमझेरा। अमझेरा क्षैत्र मे दो दिनो से आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला सहित 5 पशुओ की मौत हो गई वही एक युवक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार अमझेरा थाना क्षैत्र मे शुक्रवार एंव शनिवार को दोपहर बाद मौसम के परिवर्तन के बाद अचानक तेज हवा आंधी के साथ आकाशीय बिजली गिरी । शुक्रवार को आकाशीय बिजली गिरने से खेत पर अपने पति एंव पुत्र के साथ मक्का की फसल की चौपाई कर रही महिला की मौत हो गई वही उसका पुत्र घायल हो गया। सोहन पिता मल्लु डामोर निवासी राताकोट अपने खेत पर अपनी पत्नि मुन्नीबाई एंव पुत्र श्रवण के साथ खेत पर मक्का लगा रहा था तभी आकाशीय बिजली मुन्नीबाई पर गिर गई जिससे उसका कान जल गया वहीी मंगलसुत्र भी जल कर टुट गया। पत्नि की मौत हो गई वही पुत्र घायल हो गया पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर शनिवार को शव का पीएम करवाया एंव परिजनो को सौपा।

वही शनिवार को भी अमझेरा के बख्तावर जलाशय क्षेत्र मे आकाशीय बिजली गिरने से 5 बकरो की मौत हो गए। कुंवर पिता राधु के चार बकरे और एक बकरा रमेश पिता दरियाव का था । खेत पर बनी टापरी मे बंधे हुये थे। तभी आकाशीय बिजली की चपेट मे आ गये और मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें