ब्रेकिंग

युवाओ ने वाट्सअप ग्रुप बनाकर मन्दिर का किया जीर्णोद्धार,सिधेश्वर हनुमानजी की होगी नवीन मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा

278 बूथों पर 40 हजार बच्चों को पिलाई जाएंगी दवाई,46 टीम की गए गठित

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

सूचना

: आशा कार्यकर्ता, उषा, आशा सहयोगी संघ ने मुख्यमंत्री को सोपा ज्ञापन

Admin

Mon, Mar 4, 2024

धार। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के धार आगमन पर शनिवार को रोड शो के दौरान मध्य प्रदेश आशा कार्यकर्ता उषा आशा सहयोगी संघ की धार जिला अध्यक्ष श्रीमती संगीता मारु मोयाखेड़ा के नेतृत्व में बड़ी संख्या मे कार्यकर्ता धार पहुंची एवं मोहन टाकीज के पास में मोदी पेट्रोल पंप के सामने संगठन द्वारा मंच लगाकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया और अपनी समस्याओं को लेकर ज्ञापन भी दिया गया और ज्ञापन में यह बताया गया कि मध्य प्रदेश की समस्त आशा कार्यकर्ता उषा आशा सहयोगी का रुका हुआ मानदेय नहीं मिलने के संबंध में 10 मार्च 2024 तक रुका हुआ मानदेय नहीं दिया जाता है तो दिनांक 15 मार्च 2024 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पूरे मध्य प्रदेश में की जावेगी माननीय मुख्यमंत्री जी से निवेदन किया है कि मध्य प्रदेश में आशा कार्यकर्ता उषा कार्यकर्ता आशा सहयोगी की दिनांक 29.7.2023 को लाल परेड ग्राउंड भोपाल में महापंचायत बुलवाई गई थी जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी चौहान द्वारा आशा कार्यकर्ता एवं उषा कार्यकर्ताओं की रूटिंग इंसेंटिव की राशि ₹2000 की जगह ₹6000 किए गए थे यह पैसा नहीं दिया जा रहा है साथ एक्टिविटी जैसे नंबर 1 शीघ्र पंजीयन 2 पूर्ण एनसी 3 डिलीवरी 4 एचबीएससी नवजात शिशु की गृह आधारित देखभाल 5 मीजलस एम आर 6 बूस्टर 7 आयरन सुक्रोज इन आदि का पैसा नहीं दिया जा रहा है एवं आशा सहयोगी का भी 9000 की जगह 15000 किया गया था उसकी जगह वही 9000 मिल रहा है बड़ा हुआ पैसा नहीं मिल रहा है ।

श्रीमती मारू ने बताया रुका हुआ पैसा 10 मार्च तक नहीं डाला गया तो दिनांक 15 मार्च 2024 से अन्याचितकालीन हड़ताल मध्य प्रदेश आशा उषा आशा सहयोगी संगठन की प्रदेश अध्यक्ष विभा श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव कविता सैनी, प्रदेश सदस्य जेवा खान भोपाल, इंदौर संभागीय अध्यक्ष शंकर लाल मारू इनके आहान पर पूरे मध्य प्रदेश में हड़ताल की जावेगी धार में सीएम के स्वागत एवं ज्ञापन के दौरान धार ब्लॉक अध्यक्ष किरण भोसले, बदनावर ब्लॉक अध्यक्ष कौशल्या, बाग ब्लॉक अध्यक्ष कमला बघेल, 30 गांव ब्लॉक अध्यक्ष है गरिमा मकवाना, तीरला ब्लॉक अध्यक्ष पवित्र चौधरी, मंजू सोलंकी रुणजी गौतमपुरा , दुर्गा वर्मा, राखी माली, सीमा मेहरा, सुनीता सोलंकी, लक्ष्मी मारु, कोमल परमार, नीलम बामनिया, राजू चौहान, गायत्री परमार, संध्या यादव, ललिता भेरू चौकी, सुनीता पाटीदार, शर्मिला खराड़ी, रजनी लश्करी, आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें