: गर्मी का पारा चढ़ते ही मतदाताओं में हुआ उत्साह कम, मतदाताओं की कटारे हुई कम कुछ मतदान केंद्र पर इक्का दुक्का ही मतदाता आए नजर, साजोद में मतदान केंद्र पर मतदाताओं के लिए की बेहतर सुविधा
Admin
Mon, May 13, 2024

सरदारपुर। लोकसभा चुनाव के लिए मतदान को लेकर सुबह मतदाताओं में जो उत्साह देखा गया वह गर्मी का पारा चढ़ते ही ठंडा होता गया। ग्रामीण अंचलों के अधिकांश मतदान केदो पर दोपहर में 11 बजे तक गर्मी की तपिश के बीच भीड़ कम होती गई। अंचलों में कई मतदान केंद्र तो ऐसे थे जहां पर इक्का दुक्का ही मतदाता नजर आए। साजोद मतदान केंद्र पर गर्मी को देखते हुए मतदाताओं के लिए पंडाल में चार बड़े कुलर लगाए गए वही मतदान के लिए आने वाले मतदाताओं को वायलेंटर द्वारा पानी पिलाया जा रहा था। साथ ही मतदाता को लाइन में नहीं लगा पड़े इसके लिए बड़ी संख्या में कुर्सी भी लगाई गई थी। साजोद मतदान केंद्र पर 11:00 बजे तक 40% के करीब मतदान हो चुका था। वही सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र में 39 प्रतिशत मतदान दर्ज हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन