ब्रेकिंग

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

सूचना

: आचार संहिता लगते ही पुलिस प्रशासन हुआ सक्रिय,थाना क्षेत्रो मे निकाला फ्लैग मार्च,अनुभाग के थाना क्षेत्रों मे  पाइट लगाकर की  वाहनों की चेकिंग

Admin

Tue, Oct 10, 2023

सरदारपुर । विधानसभा चुनाव को लेकर सोमवार को आचार संहिता लगते ही पुलिस  प्रशासन भी सक्रिय हो चुका हैै। सरदारपुर अनुभाग के समस्त थाना क्षैत्रो मे पुलिस बल के द्वारा फ्लैग मार्च निकालकर आचार संहिता के पालन को लेकर जन मानस को आगाह किया गया।  
वही मंगलवार को अनुभाग के राजगढ़,सरदारपुर,अमझेरा व राजोद  थाना क्षेत्र मे चेकिंग पाइंट लगाकर वाहनों की सघन चेकिंग की गई।


आचार संहिता का पालन पूरी तरह से सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन सक्रियता के साथ लगा हुआ है। तीन तरह से आचार संहिता का पालन करवाया जा रहा है। जिसमे प्रथम अनुभाग के थाना क्षेत्र मे चेकिंग पाइंट लगाकर वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है। जिसमे साइरन हुटर जो नियम केे विरूद्ध है उन्हे निकाला जा रहा है।

साथ ही कुछ वाहनों पर मप्र शासन या नंबर प्लांट नियमो के विपरीत है उन पर भी कार्यवाही की जा रही है। दुसरी अनुभाग मे लाइसेंसी शस्त्रों को थाने पर जमा करवाने की कार्यवाही भी आरंभ कर दी गई है। जल्द ही समस्त शस्त्रो को जमा करवा लिया जायेगा। तीसरा संपत्ति विरूपण के तथा नगर पालिका एवं राजस्व विभाग की टीम के साथ मिलकर कार्यवाही की जा रही है।


आचार संहिता के दौरान नवरात्रि पर्व भी आ चुका है। ऐसे मे कोलाहल नियंत्रण को लेकर नवरात्रि उत्सव समिति के साथ पुलिस प्रशासन बैठक कर सदस्यों से चर्चा कर आचार संहिता का पालन सुनिश्चित कराया जायेगा। अनुभाग के समस्त थाना क्षेत्र मे स्टेटिक चेकिंग पाइंट तो लगेगे ही साथ ही इंटर डिस्ट्रिक्ट पाइट माछलिया एवं टिमायची मे लगाया जा रहा है। वही इस बार एसएसटी,एफएसटी और वीएसटी तीन प्रकार की टीम चेकिंग के दौरान सक्रिय रहेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें