ब्रेकिंग

नगर केमिस्ट एसोसिएशन का हुआ गठन, जाट अध्यक्ष,मारू बने सचिव

सरदारपुर में जनगणना अन्तर्गत मकान सूचीकरण का कार्य हुआ प्रारंभ, प्रगणकों के द्वारा तैयार किया जा रहा है मैप

तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा श्रम दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का किया आयोजन

पिकअप हादसे मे मृत ग्रामीणो के परिजनो को विधायक ग्रेवाल देंगे 25-25 हजार की सहायता

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

सूचना

SDM और DHO ने ली राष्ट्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक : समय पर कर्तव्य स्थल पहुंचे, राष्ट्रीय कार्यक्रमों को समय सीमा मे करे पुर्ण,कोताही पर होगी कार्रवाई-एसडीएम आशा परमार

Bakhtavar Express

Sat, Jul 5, 2025



सरदारपुर। सिविल अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाये बेहतर करने के लिये एसडीएम आशा परमार लगातार सक्रिय दिखाई दे रही है। एक माह पूर्व जहा एसडीएम आशा परमार ने औचक निरीक्षण कर अनुपस्थित कर्मचारीयो का पंचनाम बनाकर जिला कलेक्टर को भेजा था जहा से प्रभावी कार्यवाही के बाद सीबीएमओ का चार्ज एमडी डाॅ अरूण मोहरानी को देकर सिविल अस्पताल की व्यवस्था मे सुधार लाने की दिशा मे पहला प्रयास था। एसडीएम के औचक निरीक्षण एवं कलेक्टर की प्रभावी कार्यवाही के बाद जहा सिविल अस्पताल की सेवाओं मे सुधार दर्ज किया गया वही आमजन ने भी इस कार्यवाही की प्रंशशा की थी।
तहसील मुख्यालय से लेकर ग्रामीण अंचलो मे बेहतर स्वास्थ्य सेवाओ को लेकर  एंव स्वास्थ्य विभाग सरदारपुर की सभी राष्ट्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक सिविल अस्पताल सरदारपुर में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डाक्टर नंदिता निगम एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व आशा परमार द्वारा ली गई बैठक मे मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डाक्टर अरुण कुमार मोहरानी  एवं वरिष्ठ चिकित्सक डा शीला मुजाल्दा डॉक्टर नितिन जोशी डा दीपक सोलंकी एवं समस्त सेक्टर मेडिकल ऑफिसर सेक्टर सुपरवाइजर कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं विकासखंड स्तरीय कर्मचारी उपस्थित रहे
बैठक मे उपस्थित चिकीत्सको एंव कर्मचारीयो को संबोधित करते हुये एसडीएम आशा परमार ने कहा  की सरदारपुर विकास खंड मे स्वास्थ सुविधाये आमजनो को सुलभता के साथ मिले इस दिशा मे कारगार प्रयास किये जा रहे है। आपने सभी चिकीत्सा अधिकारीयो से कहा की ओपीडी समय मे वै अपने कर्तव्य पर उपस्थित रहकर मरीजो को उपचार करे इसमे कोताही बिल्कुल बर्दाशत नही की जायेगी। एसडीएम ने कहा की मरीजो को शासन की कल्याणकारी योजनाओ का लाभ समय पर मिल तथा सभी राष्ट्रीय प्रोग्राम की लक्ष्य पुर्ति समय सीमा मे करे। आपने कहा की जिस प्रकार सिविल अस्पताल का औचक निरिक्षण किया गया उसी प्रकार का औचक निरिक्षण उनके द्वारा किया जायेगा। जिसमे कोई अनुपस्थित मिलता है तो उसके खिलाफ कार्यवाही प्रस्तावित की जायेगी जिसके लिये वै स्वयं उत्तरदायी होगे।


वही बैठक को संबोधित करते हुये जिला स्वास्थ्य अधिकारी डाक्टर नंदिता निगम द्वारा विस्तृत में मातृत्व स्वास्थ्य के अंतर्गत पीएमएसए कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी किस प्रकार गर्भवती माता की जांच एवं समय पर उसकी सारी सेवाएं देना है जिले में हो रही मातृ मृत्यु किस कारण से हो रही है उसे केसे रोकने के सार्थक प्रयास किये जाए उस बारे में भी सभी कर्मचारियों को समझाइए दी एवं अनमोल पोर्टल पर समय पर गर्भवती माता का पंजीयन उनकी समस्त जांच सभी लोगों की आभा आईडी एवं 0 से40 वर्ष के व्यक्तियों की सिकल सेल की जांच अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए एवम पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड शीघ्रता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी के द्वारा योजना वार सभी राष्ट्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा की एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले देदला, धूलियाखेड़ी, एवम पदमपुरा, उप स्वास्थ्य केंद्र के कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर को नगद पुरस्कृत कर बधाई दी एवं जिन कर्मचारियों का कार्य निम्न स्तर का पाया गया उन्हें सात दिवस में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए एवं समय पर कार्य पूर्ण नहीं होने की स्थिति में कार्रवाई करने हेतु वरिष्ठ कार्यालय को लिखे जाने संबंधी निर्देश दिए बैठक में दस्तक अभियान का प्रशिक्षण दिया गया एवं सभी मैदानी कर्मचारियों को स्कूली छात्र एवं छात्राओं के नेत्र परीक्षण करने हेतु निर्देश दिए गए एवं मोतियाबिंद के मरीजों की पहचान कर उन्हें ऑपरेशन हेतु सूचीबद्ध कर समय सीमा में भेजने हेतु निर्देश दिए गए बैठक में अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए


विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें