ब्रेकिंग

युवाओ ने वाट्सअप ग्रुप बनाकर मन्दिर का किया जीर्णोद्धार,सिधेश्वर हनुमानजी की होगी नवीन मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा

278 बूथों पर 40 हजार बच्चों को पिलाई जाएंगी दवाई,46 टीम की गए गठित

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

सूचना

: पुलिस जनसंवाद मे बस स्टैंड की यातायात व्यवस्था पर उचित कार्यवाही,आज से राजगढ़ बस स्टैड पर आरंभ हुई नई व्यवस्था,अब बस स्टैड पर नही लगेगा बार-बार जाम

Admin

Fri, Mar 15, 2024


राजगढ । राजगढ़ बस स्टैड पर यातायात की सुगमता को लेकर पिछले दिनो एसपी की मौजूदगी मे पुलिस जनसंवाद मे  उठाए गए विषय पर कार्यवाही करते हुए आज प्रशासन,पुलिस एंव नगर परिषद के द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुये बस स्टैड पर नई यातायात व्यवस्था का शुभारंभ किया गया। एसडीएम मेघा पवार, एसडीओपी  आशुतोष पटेल, थाना प्रभारी राजगढ़  संजय रावत, तहसीलदार मुकेश बामनिया, सूबेदार नीतेश राठौर, नगर परिषद राजगढ़ एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग से नई व्यवस्था का शुभारंभ किया गया।


इस प्रकार होगी नवीन व्यवस्था -

’नगर परिषद राजगढ़ द्वारा आवंटित स्थान पर लगेगी फल फूल एवं सब्जी की ठेला गाड़ियां। बस स्टैंड पर मुख्य सड़क पर लगने वाली ठेला गाड़ियों के लिए नगर परिषद द्वारा यात्री प्रतीक्षालय के पीछे स्थान आवंटित किए गए हैं जिनमें फल, फूल  आदि की ठेला गाड़ियां आरक्षित स्थान पर लगाई जावेगी।  सब्जी विक्रेताओं के लिए मेला मैदान पर  स्थान आरक्षित किए गए हैं।


आरटीओ समय सारणी के अनुसार  चलेंगी बसें- बस स्टैंड पर लगने वाली सभी बसें आरटीओ समय सारणी के अनुसार ही बस स्टैंड में प्रवेश करेगी एवं समय अनुसार ही बस स्टैंड से प्रस्थान करेंगी कोई भी बस अनावश्यक बस स्टैंड पर खड़ी नहीं होगी।

’बस स्टैंड पर होगी स्थाई पुलिस ड्यूटी-
बस स्टैंड पर उक्त व्यवस्था की देखरेख एवं पालन के लिए स्थाई रूप से पुलिस ड्यूटी लगाई गई है बस स्टैंड पर व्यवस्था बनाने हेतु स्थाई रूप से पुलिस व्यवस्था रहेगी।


बस स्टैंड पर नहीं होगी चार पहिया वाहनों की पार्किंग- राजगढ़ बस स्टैंड पर बसों के अतिरिक्त अन्य किसी भी प्रकार के चार पहिया वाहनों की पार्किंग नहीं की जावेगी।
एसडीओपी आशुतोष पटेल ने चर्चा के दौरान बताया की नई व्यवस्था से बस स्टैड पर यातायात सुगम होगा। पुलिस के द्वारा कडाई के साथ इसका पालन कराया जायेगा। आपने कहा की बसे तो समय सारणी के अनुसार की बस स्टैंड पर आयेगी। वही यदि कोई चार पहिया वाहन स्थाई तौर पर पार्किंग करता हे या फिर बेवजह खडा रहता है तो उसके खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट मे कार्यवाही की जायेगी। श्री पटेल ने बताया की आज भी कुछ चार पहिया वाहनों के खिलाफ कार्यवाही की गई 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें