ब्रेकिंग

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

सूचना

: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं ने किया श्रमदान

Admin

Sun, Oct 1, 2023

सरदारपुर। रविवार को नगर के समीप 5 किलोमीटर दूर भोपावर आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक एक,दो एवं तीन में गांधी जयंती के उपलक्ष्य में स्वच्छता अभियान चलाकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं ने सीडीपीओ कमलसिंह निगवाल, पर्यवेक्षक आशा ताहेर के मार्गदर्शन में श्रमदान किया।

स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत कार्यकर्ता विमला तिवारी, पुष्पा ठाकुर, रजनी पाटीदार, सुशीला मखोड हेमलता एवं सहायिकाओं आदि द्वारा आंगनबाड़ी भवन परिसर व आसपास की सफाई श्रमदान कर आम लोगों को स्वच्छता रखने का संदेश दिया गया।

विमला तिवारी ने बताया शनिवार को केन्द्र क्रमांक तीन आंगनबाड़ी में पोषण आहार सम्बंधित विभिन्न व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी के तहत सरपंच शारदाबाई, उपसरपंच हेमंत सिंह दांगी, मदन मखोड आदि द्वारा प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान बच्चों के अभिभावक गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें