ब्रेकिंग

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

सूचना

: भादौ की तेज बारिश से भीगा अंचल,काली कराई बांध पुर्ण जलग्रहण क्षमता की और,24 घंटे के भीतर कभी भी खुल सकते बांध के गेट,बांध पर विभागीय अमला अलर्ट मोड पर

Admin

Fri, Aug 23, 2024

सरदारपुर। शुक्रवार को भादौ की तेज बारिश से अंचल तरबतर हो गया कही पर धिमी तो कही पर पर तेज बारिश से नदी नालो मे पानी की अच्छी आमद  हो गई। वही किसानों के लिये राहत भरी खबर यह रही की इस तेज बारिश ने खरीफ की फसलो को राहत दी तो रबी की फसल के लिये भी सुखद रही। शुक्रवार को हुई तेज बारिश के बाद  माही परियोजना के उपबांध कालीकराई अपनी पुर्ण जलग्रहण क्षमता की और हैै। बांध अब केवल 0.65 मीटर खाली है। कराई बांध से सरदारपुर तहसील एंव बदनावर तहसील मे 6 हजार से अधिक हैक्टर भुभाग पर रबी सीजन के लिये सिंचाई सुविधा मुहैया होने के साथ दोनो तहसील के सैकड़ों गांवो को पेयजल के लिये पानी भी उपलब्ध करवाया जाता है। गुरूवार को सुबह जहा बांध का जलस्तर 473.20 मीटर था वही शुक्रवार को सुबह बांध के ऊपरी क्षेत्र मे तेज बारिश के बाद बांध का जलस्तर बढ़कर 473.65 मीटर के लेवल पर जा पहुॅचा। बांध अब केवल 0.65 मीटर खाली है।

जल संसाधन विभाग झाबुआ के कार्यपालन यंत्री विपिन पाटीदार ने बताया की बांध के जलस्तर पर निगाह रखने के लिये कर्मचारी 24 घंटे  तैनात है । श्री पाटीदार ने बताया की बांध अभी 80 प्रतिशत भरा जा चुका हैै। जैसे ही बांध अपनी 90 प्रतिशत  भरा जायेगा तब निचले क्षैत्र मे मुनादी करवाई जायेगी और बांध का लेवल 474.30 मीटर तक आने पर जल लेवल  मेंटेन करने के लिये गैट खोले जायेगे। श्री पाटीदार ने बताया की काली कराई बांध मे अभी 0.05 सेमी प्रति घंटे पानी की आवक हो जा रही है।
वैसे संभावना हे की शनिवार को किसी भी समय काली कराई बांध के गैट खोले जा सकते हैै। काली कराई बांध के गेट खुलने के बाद माही मुख्य बांध मे भी जल बढ़ोतरी होने के साथ वह भी जल्द ही अपनी पुर्ण जलग्रहण क्षमता को धारण कर लेगा। क्षैत्र के लोग बेसब्री से दोनो बांध के गेट खुलने का इंतजार कर रहे  हैै। 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें