ब्रेकिंग

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

सूचना

: अमझेरा की बेटी बनी चार्टेड अकाउंटेंड,अधिकतम धैर्य और फोकस बनाकर सेल्फ स्टडी के साथ निरंतर अभ्यास करके सफलता प्राप्त की

Admin

Thu, Jan 11, 2024

अमझेरा । द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ने मंगलवार को सीए फाइनल के रिजल्ट की घोषणा की है जिसमे अमझेरा की बेटी ने सफलता प्राप्त कर नगर अमझेरा को गौरवान्वित किया है अमझेरा निवासी एवं यहाँ के पूर्व सेवानिवृत्त प्राचार्य स्व.अशफ़ाक हुसैन कुरेशी की पोती, शिक्षक पुत्र अशरफ़ हुसेन कुरेशी की पुत्री और शिक्षक खालिद कुरेशी की भतीजी लाईबा नुसरत कुरेशी ने ताजा घोषित सीए परीक्षा परिणाम में सफलता हासिल की है। बेटी लाईबा नुसरत ने बताया कि वह अपनी परीक्षा के परिणाम से काफी खुश हैं और उनका लक्ष्य कॉर्पोरेट क्षेत्र में बतौर सीए सेवा देना है उन्होंने बताया कि सीए फाइनल की परीक्षा के लिए वह रोजाना 12 से 14 घंटे पढ़ाई किया करती थी साथ ही अधिकतम धैर्य और फोकस बनाकर सेल्फ स्टडी और निरंतर अभ्यास करके मैंने आज सीए बनकर सफलता हासिल की है इस अवसर पर नगर के समस्त नागरिकों, समाजजनों, एवं शिक्षक वर्ग में हर्ष है, सभी ने बेटी और उनके परिवार को शुभकामनाएं प्रेषित की है |

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें