ब्रेकिंग

नगर केमिस्ट एसोसिएशन का हुआ गठन, जाट अध्यक्ष,मारू बने सचिव

सरदारपुर में जनगणना अन्तर्गत मकान सूचीकरण का कार्य हुआ प्रारंभ, प्रगणकों के द्वारा तैयार किया जा रहा है मैप

तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा श्रम दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का किया आयोजन

पिकअप हादसे मे मृत ग्रामीणो के परिजनो को विधायक ग्रेवाल देंगे 25-25 हजार की सहायता

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

सूचना

सफलता : अमझेरा पुलिस ने किया जैन मंदिर में हुए दोनों चोरियों का पर्दाफाश,4 आरोपियों को किया गिरफ्तार, माल भी किया जप्त

Bakhtavar Express

Mon, Aug 18, 2025

अमझेरा। जैन मंदिर में करीब 6 माह पहले हुए चोरी का पर्दाफाश करने में अमझेरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जानकारी के अनुसार 12 फरवरी को अज्ञात बदमाशो द्वारा नवनिर्मित जैन मंदिर मे पत्थर उठाने वाली क्रेन मे उपयोग होने वाली करीबन 250 फिट केबल चोरी की गई थी तथा पिछले महिने भी बदमाशो द्वारा इस तरह की वारदात को अंजाम दिया गया था तथा इस बार उसी पत्थर उठाने वाली क्रेन की 150 फिट केबल चोरी की थी। पुलिस ने प्रकरंड पंजीबद्ध किया था।

कस्बा अमझेरा मे हो रही लगातार चोरियों की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड हेतु पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह के मार्गदर्शन , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर के निर्देशन मे एंव एस.डी.ओ.पी. विश्वदीप परिहार के मार्गदर्शन ,थाना प्रभारी अमझेरा राजू मकवाना के नेतृत्व में टीम का गठन कर इस प्रकार की घटनाओं की रोकथाम हेतु उचित दिशानिर्देश दिये गये थे। थाना प्रभारी राजू मकवाना द्वारा अपनी सूचना तंत्र को सक्रिय किया जिस पर से मुखबिर सूचना पर चार बदमाशो संजय खराडी निवासी कोलुकुआ, कुंदन सिंगार निवासी नालापुरा, विपुल भाबर निवासी इडरिया, नरसिंह भाबर निवासी इडरिया को गिरफ्तार किया गया उक्त चारो पर पहले से भी कई मुकदमे दर्ज थे उक्त चारो बदमाशो से पूछताछ किया तो आरोपिंयों द्वारा जैन मंदिर मे दोनो बार चोरी करना स्पष्ट किया उक्त चारो आरोपियों से घटना मे चोरी किया गया माल जप्त किया गया है।

आरोपियों को पकड़ने में निरीक्षक राजू मकवाना के नेतृत्व मे उप उपनिरीक्षक दिलीप खांडे, सउनि रामसिंह मुनिया, प्रआर रामकृष्ण गामड, प्रआर पवन अमलियार, आरक्षक करन कौशल, आरक्षक राहुल चौहान, की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें