ब्रेकिंग

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

सूचना

: अखंड ज्योति शोभायात्रा के साथ हुई घट स्थापन्ना,शोभायात्रा मे माता भक्तजन गरबा खेलते चले,नगर हुआ धर्ममय जगह-जगह हुआ स्वागत

Admin

Sun, Oct 15, 2023

सरदारपुर। रविवार को चौत्र नवरात्रि की शुरुआत नगर में अखंड ज्योति, सुसज्जित वाहन में माता दुर्गा की प्रतिमा की शोभायात्रा गाजे-बाजे ढोल धमाके के साथ निकाली गई। जो 4 घंटे पूर्ण करके नेशनल हाईवे इन्दौर अहमदाबाद मार्ग पर स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर के गरबा चौक पर पंडित चांद नारायण भट्ट, पंडित राजेश मिश्रा की मौजूदगी में शुभ मुहूर्त पर दोपहर 2 बजे विधि विधान मंत्रोच्चार के साथ घट स्थापना की गई। इस दौरान समिति अध्यक्ष लोकेंद्र बैरागी सहित पदाधिकारी कार्यकर्ता सदस्य उपस्थित थे। माता घटस्थापना के पूर्व मारु समाज श्रीराम मंदिर प्रांगण से शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों के लिए निकाली गई।

यात्रा के दौरान बैंड मास्टर द्वारा गरबे गीत की सुन्दर प्रस्तुतियां देते हुए चल रहे थे। गीत प्रस्तुति पर रास्ते भर माता भक्तों के द्वारा गरबा खेलते हुए धर्म का आनंद लिया। तो वहीं नगर धर्ममय हो गया था। यात्रा में सुसज्जित एक खुले वाहन में कलाकारों द्वारा माता स्वरुप दर्शाया दुसरे वाहन में मन्दिर पुजारी चांद नारायण भट्ट, पंडित राजेश मिश्रा माता भक्तों का अभिवादन स्वीकारते हुए आशिर्वाद वचन देते चल रहे थे। तीसरे वाहन में बड़ी फिट की दुर्गा प्रतिमा विराजमान थी। नगर के माता भक्तों ने दर्शन लाभ लिया। तो वहीं यात्रा आगे सलकनपुर से लाई गई अखंड ज्योति के यजमान भेरूलाल ठेकेदार परिजन कार्यक्रम के लाभार्थी बने।

शोभायात्रा के दौरान नगर में जगह जगह मंच लगाकर मुस्लिम समाजजनों सहित माता भक्तों का श्रद्धालुओं द्वारा स्वागत सम्मान किया। भक्तों के लिए फरियाली फल, पेयजल की व्यवस्था की गई। यात्रा में पुलिस प्रशासन का सहयोग रहा।

नवदुर्गा उत्सव समिति के अध्यक्ष लोकेंद्र बैरागी ने बताया नवरात्रि घट स्थापना के दौरान माता भक्तजन नौ दिनों तक गरबे खेलकर मां की आराधना करेंगे। स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेगा। गरबे की शुरुआत रोजाना रात 9 बजे से की जाएगी। देर रात तक चलेंगे। बैरागी ने बताया गरबे खेलने के दौरान समिति द्वारा निगरानी रखी जाएगी। ताकि कोई अप्रिय घटनाएं नहीं हो सके।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें