ब्रेकिंग

भाजपा अजजा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष वसूनिया का सरदारपुर में प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

जर्जर स्कूल-छात्रावासों के नवीन भवन की मांग को लेकर एनएसयूआई ने सौंपा ज्ञापन

रॉयल एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल मेंशिक्षक सम्मान और जन्माष्टमी पर्व का आयोजन हुआ

मंगलम पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल अमझेरा में रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर्व की धूम

राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR निरस्त करने की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम पर सौंपा ज्ञापन

सूचना

राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड : गांव का गौरव बढाया ऐश्वर्या उपाध्यक्ष ने,एनएसजी ट्रेनिंग कोर्स 2025 के सर्वोत्तम कमांडो बने

Bakhtavar Express

Tue, Sep 23, 2025

राजोद।। ऐश्वर्या उपाध्याय एनएसजी ट्रेनिंग कोर्स 2025 के सर्वोत्तम कमांडो बने। ऐश्वर्या उपाध्याय ने हाल ही में सम्पन्न राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) की ट्रेनिंग में सर्वोत्तम कमांडो का पद प्राप्त किया। ऐश्वर्य मालवा क्षेत्र के प्रथम, सबसे कम उम्र के युवा सशस्त्र बल अधिकारी है जिन्होंने एनएसजी में सर्वोत्तम कमांडो पद प्राप्त किया है।

एनएसजी (NSG) भारत सरकार का एक विशिष्ट आतंकवाद-रोधी बल है, जिसे खतरनाक और कठिन परिस्थितियों से निपटने के लिए स्थापित किया गया है, जिसका मुख्य कार्य आतंकवाद से लड़ना, बंधक स्थितियों को छुड़ाना और उच्च-जोखिम वाले अभियानों को अंजाम देना है। यह भारत के गृह मंत्रालय के अधीन है एवं इसे "ब्लैक कैट कमांडो" के नाम से भी जाना जाता है।

ऐश्वर्य उपाध्याय, अभी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में असिस्टेन्ट कमांडेंट के पद पर जम्मू के किश्तवार में पोस्टेड है। वे राजोद क्षेत्र के जाने माने कथाकार स्वर्गीय पंडित किशोरीलाल उपाध्याय, सत्संग आश्रम, राजोद के पौत्र है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें