ब्रेकिंग

युवाओ ने वाट्सअप ग्रुप बनाकर मन्दिर का किया जीर्णोद्धार,सिधेश्वर हनुमानजी की होगी नवीन मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा

278 बूथों पर 40 हजार बच्चों को पिलाई जाएंगी दवाई,46 टीम की गए गठित

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

सूचना

: वीएनआर,रेड डायमंड अमरूद और डैगन फ्रुट के बाद राजोद मे होगी अब विदेशी किस्मो की आमो की पैदावर,युवा किसान मुकेश धाकड ने एक दर्जन प्रजाती के 24 से अधिक पौधे लगाए, बुनई किग,चेगमाई,किंग आफ चकापत,ब्लैक मैगो,मियाजाकि,अमेरिकन रेड सहित कई प्रजाती के लगाये पौधे

Admin

Wed, Mar 6, 2024
https://www.youtube.com/shorts/QQI2jyxhn5A?feature=share

सरदारपुर। सरदारपुर तहसील का राजोद कस्बा पिछले डेढ़ दशक से उद्यानिकी खेती के क्षेत्र मे तेजी से विस्तारीत होकर एक विशिष्ट पहचान बना चुका है। वीएनआर,पिंक और रेड डायमंड अमरूद के साथ ही डैगन फ्रुट,सीडलेस सीताफल,एप्पल बेर जैसी फसलों का उत्पादन किसान सफलता पुर्वक ले रहे है।
राजोद के युवा किसान मुकेश धाकड एक ऐसे किसान है जिसने क्षेत्र मे सबसे पहले डैगन फ्रुट और रेड डायमंड अमरूद की फसले की पैदावार की वही यह किसान नर्सरी के माध्यम से बडी मात्रा मे पौधों की बिक्री भी कर रहा है ।


किसान मुकेश धाकड खेती मे नये नये प्रयोग करते रहते है। अब इन्होने आम की बागवानी करने की दिशा मे कदम रखा है। अपने खेत पर करीब एक दर्जन से भी अधिक प्रजाति के आम के पौधे रोपे है । यही नही तीन वर्ष पुर्व थाईलैंड प्रजाती के अपने खेत पर लगाये दो आम के पौधे पर लटालुम आम की बहार आई है। एक पौधे पर 50 से अधिक फल है जबकि इसकी ऊंचाई महज तीन फीट के करीब होगी।


किसान मुकेश धाकड़ ने बताया की थाई प्रजाती का यह आम सदाबहार है। पूरे वर्ष मे इस पर फल लगते रहते है। पहली बार इसके पेड पर फलो का उत्पादन ले रहे है। श्री धाकड ने बताया की अभी उन्होने खेत की मेड पर बुनई किग,चेगमाई,किंग आफ चकापत,ब्लैक मैगो,मियाजाकि,अमेरिकन रेड पालमेट,आसीन,हनी डयु,सोनपरी,जम्बो रेड,तोतापुरी,हुस्न आरा,चैसा एंव नूरजहां जैसी किस्मों के दौ दर्जन से अधिक पौधे लगा रखे है। जिसमे से छोटे पौधे पर तो वे फलो का उत्पादन भी इस वर्ष ले रहे है। किसान मुकेश धाकड़ ने बताया की अभी तो शौकिया तौर पर ये पौधे लगाये है। यही क्षैत्र की जलवायु आम की फसल के लिये उपयुक्त रही तो आने वाले समय मे वै इसका बाग भी लगायेगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें