: कार्य में लापरवाही बरतने पर बाग विकासखंड की 2 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ की सेवा समाप्त की
Admin
Wed, Jun 11, 2025
सरदारपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग बाग के परियोजना अधिकारी कमल सिंह निगवाल ने 2 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ की सेवा समाप्ति के आदेश जारी है। अपने कार्य में लगातार लापरवाही बरतने को लेकर यह कार्रवाई की गई हैं।
महिला एवं बाल विकास विभाग बाग के परियोजना अधिकारी द्वारा जारी आदेश अनुसार आंगनवाड़ी केंद्र थाना पटेलपूरा की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शारदा गुमान तथा आंगनवाड़ी केंद्र जामन्यापूरा पांडवगुफा की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कमलाबाई डोडवे द्वारा लगातार अनुपस्थित तथा अपने कार्य मे लापरवाही बरतने के चलते सेवा समाप्त की गई है।
महिला बाल विकास विभाग बाग के परियोजना अधिकारी कमलसिंह निगवाल ने बताया कि दोनों ही आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त कर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का पद रिक्त घोषित किया गया है।
श्री निगवाल ने बताया भविष्य में अन्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका द्वारा केंद्र संचालन में लापरवाही की जाती है तो इस प्रकार की कार्यवाही की जाएगी जिससे आंगनबाड़ी केंद्रों के हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ समय से मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन