ब्रेकिंग

रॉयल एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल मेंशिक्षक सम्मान और जन्माष्टमी पर्व का आयोजन हुआ

मंगलम पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल अमझेरा में रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर्व की धूम

राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR निरस्त करने की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम पर सौंपा ज्ञापन

अमझेरा में बनने वाले ‘श्रीकृष्ण-रुक्मिणी लोक’: प्रथम चरण के लिए 2.75 करोड़ की निविदा जारी

धूमधाम के साथ मनाया भगवान धरणीधर का जन्मोत्सव ,चल समारोह निकाला

सूचना

मिट्टी के गणेश : अभिभाषक उपाध्याय ने गणेश उत्सव पर मिट्टी की प्रतिमा बनाकर घर पर विसर्जन कर किया पौधारोपण 

Bakhtavar Express

Sun, Sep 7, 2025

सरदारपुर। गणेश उत्सव पर हर वर्ष की तरह इस बार भी अभिभाषक बी जे उपाध्याय ने स्वयं अपने हाथों से मिट्टी की गणेश प्रतिमा बनाकर उसका विसर्जन घर पर कर वहां पौधारोपण किया । 

गणेश चतुर्थी के दिन घर पर अपने स्वयं के हाथ से मिट्टी के भारद्वाज जयशंकर  उपाध्याय अभिभाषक द्वारा प्रति वर्ष अनुसार  बनाये हुए गणेश जी की स्थापना कर, 10 दिन तक गणेश उत्सव मनाकर , सुपुत्र राजीव उपाध्याय व सभी परिवार जनों ने अनंत चतुर्दशी के दिन अपने ही घर में गंगाजल के कुंड में विसर्जित कर मनी प्लांट का पौधा रोपण किया।

इस वर्ष श्राद्ध पक्ष पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण व सर्व पितृ अमावस्या के दिन सूर्य ग्रहण का योग होने से विश्व में किसी भी प्रकार का संकट ना हो इसलिए विघ्न हरण गौरी नंदन तथा भोले बाबा के प्यारे लाडले  गणपति बप्पा से विश्व में शांति स्थापित रहने व कोई विघ्न संकट भारत देश पर भी नहीं आए ऐसी मंगल प्रार्थना की गई। कोरोना काल में भी गायत्री शक्तिपीठ सरदारपुर के मुख्य प्रबंधन ट्रस्टी भारद्वाज उपाध्याय अभिभाषक ने विश्व शांति के लिए 108  मां गायत्री हवन देव स्थान पर कर विश्व शांति के लिए संकल्प लेकर अनुष्ठान किया था।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें