सम्मान : स्वतंत्रता दिवस पर प्रशासन ने किया लोकतंत्र सेनानी डॉ ओम सोनी का सम्मान
Bakhtavar Express
Tue, Aug 19, 2025
बरमंडल। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शासन के दिशा निर्देशों के अनुसार लोकतंत्र सेनानी डॉ ओम सोनी का प्रशासन की ओर से सम्मान किया गया। नायब तहसीलदार श्रीमती प्रशस्ति सिंह जमरा ने लोकतंत्र सेनानी डॉक्टर ओम सोनी के निवास पर पहुंचकर उनका पुष्पहार ओर शाल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। नायब तहसीलदार श्रीमती जमरा ने लोकतंत्र सेनानी डॉक्टर सोनी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। इस अवसर पर राजस्व निरीक्षक चिरांग परमार,पटवारी मनीष पाटीदार ,पटवारी प्रतीक जलवार उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन