ब्रेकिंग

अमझेरा में बनने वाले ‘श्रीकृष्ण-रुक्मिणी लोक’: प्रथम चरण के लिए 2.75 करोड़ की निविदा जारी

धूमधाम के साथ मनाया भगवान धरणीधर का जन्मोत्सव ,चल समारोह निकाला

सनातन धर्म के साथ भारतीय संस्कृति को बचाए रखना भी अपना कर्तव्य है - राधे-राधे बाबा

माही परियोजना का उप मुख्य बांध 3 मीटर, मुख्य बांध 5 मीटर खाली,सिंचाई विभाग के 59 तालाबो मे से 58 मे नही बढ़ा जलस्तर

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

सूचना

: जीरो एक्सीडेंट लक्ष्य हासिल करें कार्मिक: तिवारी,एम.पी. ट्रांसको के कर्मचारियों हेतु उपलब्ध हुआ सेफ्टी मैनुअल

Admin

Thu, Jun 27, 2024

जबलपुर। एम.पी. ट्रांसको (मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी) ने अपने जीरो एक्सीडेंट लक्ष्य को कायम रखने की दिशा में एक और कदम आगे बढ़ाया है, जिसके तहत कंपनी में एक सेफ्टी मैनुअल लागू किया गया है। इस मैनुअल मे ट्रांसमिशन लाईनों, सबस्टेशनो आदि में संपूर्ण सुरक्षा, सर्तकता और जागरूकता के साथ मैंटेनेन्स कार्य के लिये अपनाई जाने वाली गाइड लाईनो का परिपालन करने के तरीके बिन्दुवार बताए गये है।
इस मैनुअल को तैयार करने में एम.पी. ट्रांसको के मुख्य अभियंता प्रवीण गार्गव के निर्देशन में अभियंता अतुल नाबर, दीपक कुमार, चंद्रकांत श्रीवास्तव एवं जितेन्द्र तिवारी की टीम का योगदान रहा। यह मैनुअल डिजीटल, प्रिंट दोनो वर्जन मे तैयार किया गया है।

आपने उदबोधन में एम.पी. ट्रांसको के प्रबंध संचालक इंजी. सुनील तिवारी ने उम्मीद जाहिर की, कि कंपनी के जीरो एक्सीडेंट लक्ष्य को कायम रखने यह मैनुअल बहुत उपयोगी साबित होगा। उन्होंने कहा कि मानव जीवन से महत्वपूर्ण कुछ भी नहीं है। इसलिए एम.पी. ट्रांसको की मैटेनेन्स टीम सुरक्षा के उच्चतम मापदंड़ों को अपनाते हुये अपना कार्य निष्पादित करें।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें