अनूठी पहल : बच्चे के जन्मदिन पर परिवार की अनूठी पहल,स्कूल में पौधारोपण करवाकर दिलाया सुरक्षा का संकल्प
Bakhtavar Express
Wed, Jul 16, 2025

सरदारपुर। पर्यावरण संरक्षण के लिए वर्तमान समय में बड़े पैमाने पौधारोपण किया जा रहा हे। वहीं पौधारोपण कार्य के बच्चों को भी परिवार वाले प्रेरित कर उनसे भी पौधारोपण कर उन्हें पर्यावरण संरक्षण के महत्व से परिचित करवा रहे हे।
सरदारपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नेत्र सहायक सतीश पाराशर ओर उनकी पत्नी नेत्र सहायक ममता पाराशर ने अपने पोते सहर्ष पाराशर के जन्मदिन पर बच्चों के साथ जन्मदिन मनाकर पर्यावरण संरक्षण के लिए बच्चे से पौधारोपण करवाया। बालक सहर्ष पाराशर के पिता आकाश पाराशर ओर माता समीक्षा जैन ने बताया कि बच्चों को बचपन में यदि पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा जाता हे तो बड़े होकर भी ये बच्चे पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक रहते हे।
आपने बताया कि जब कोई अच्छा कार्य करता हे तो दूसरे भी उससे प्रेरणा लेते हे।
विज्ञापन
विज्ञापन