ब्रेकिंग

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

सूचना

: व्यक्ति परमात्मा को वही तक समझ पाता है जहां तक उसकी बुद्धि होती है लेकिन परमात्मा का चरित्र समुद्र जैसा है जिसे समझ पाना बहुत मुश्किल है- बालबिहारीदासजी महाराज

Admin

Mon, Jan 15, 2024

बरमंडल । जिसका पिता धर्मात्मा होता है उसका पुत्र भी धर्मात्मा ही होता है। व्यक्ति परमात्मा को वही तक समझ पाता है जहां तक उसकी बुद्धि होती है लेकिन परमात्मा का चरित्र समुद्र जैसा है जिसे समझ पाना बहुत मुश्किल है। करोड़पति और रोडपति में सिर्फ एक ही अक्षर क का अंतर है। भगवान कब किसे पहुंचा दे कुछ नही कह सकते इसलिए परिस्थिति कैसी भी हो भगवान का नाम स्मरण नही छोड़ना चाहिए। उक्त उद्गार रविवार को श्रीराम कथा के पांचवे दिन कथावाचक महामंडलेश्वर बालबिहारीदासजी महाराज ने राम रामेश्वर धाम कचहरी चौक में व्यक्त किए। पांचवे दिन कथास्थल पर भगवान राम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। पूरे पांडाल को सजाया गया साथ ही भगवान के जन्म के समय पूरा पांडाल भगवान राम के जयकारों से गूंज उठा। अवध में आनंद भयो जय हो रघुवरलाल की और बाजे बाजे रे बधाई मैया तोरे अंगना भजनों पर उपस्थित कथा के रसिक श्रोता मंत्रमुग्ध होकर नृत्य करने लगे। कथा में प्रतिदिन एक सौ ग्यारह बार राम नाम का जाप किया जा रहा है। कथा में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रोता रसपान कर रहे है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें