: 30 जनवरी को बरमंडल मे लगेगा वृहद स्वास्थ्य शिविर ,कलेक्टर ने शा उमावि का किया निरीक्षण,शिविर की तैयारियों को लेकर दिए आवश्यक निर्देश,कल एडीएम और एसडीएम करेंगे शिविर स्थल का दौरा
Admin
Sat, Jan 20, 2024

बरमंडल। 30 जनवरी को लगने वाले जिला स्तरीय वृहद स्वास्थ्य शिवीर के चयन को लेकर शनिवार को कलेक्टर ने दसाई ,बरमंडल और लाबरिया का दौरा किया जिसके बाद सुविधाओ को ध्यान मे रखते हुये बरमंडल का चयन किया गया उक्त शिवीर पहले बदनावर तहसील के ग्राम धारसीखेडा मे लगने वाला था लेकिन जगह के अभाव के कारण वहा पर कैसिंल कर बरमंडल का चयन किया गया। शिवीर मे इंदौर और धार के विशेषज्ञ डाक्टर पहुँचकर मरीज़ों का स्वास्थ्य परीक्षण करेंगे। यहीं पर ब्लड डोनेशन के लिए भी पृथक से शिविर लगाया जाएगा।
शनिवार शाम को कलेक्टर प्रियंक मिश्रा बरमण्डल के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला परिसर पहुँचे। उन्होंने यहाँ शिविर के लिए की जाने वाली तैयारियों के बारे में संबंधितों को निर्देश दिये। उनके द्वारा मरीजों की सुविधा के मद्देनजर विशाल पंडाल तैयार किए जाने के निर्देश दिए गए। जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सक शिविर में आए मरीजों के विभिन्न रोगों का इलाज जाँच कर सकेंगे। पृथक पृथक रोगों से सबंधित चिकिसको के लिए पृथक पृथक कक्ष बनाए जायेंगे। आने वाले मरीजों का पंजीयन सहित उन्हे संबंधित रोगों के चिकित्सक के पास जाने की सलाह दी जायेगी।आस पास के गांवों में शिविर का प्रचार प्रसार किए जाने के निर्देश दिए गए ताकि मरीजों को शिविर के संबंध में आवश्यक जानकारी उपलब्ध हो सके।
शिविर में आने वाले मरीजों का प्रातः 9 बजे से पंजीयन होगा उनकी जांच प्रातः 10 बजे से होगी।यही नहीं अत्याधुनिक मशीनों के साथ इन शिविरों में विभिन्न तरह के टेस्ट भी निःशुल्क किए जाएंगे।कलेक्टर श्री मिश्रा ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अमले, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा, एएनएम, कृषि विभाग के मैदानी अमले के माध्यम से गाँव-गाँव में यह जानकारी प्रसारित करने को कहा है कि स्वास्थ्य शिविर में किस तरह की सुविधाएँ उपलब्ध रहेंगी।उन्होंने कहा कि पंजीयन के लिए पर्याप्त संख्या में काउंटर बनाएं। साथ ही निःशुल्क दवाइयों के वितरण के लिए भी उतनी ही संख्या में काउंटर लगाएं। शिविर में आने वाले ग्रामीणों के मार्गदर्शन और सहायता के लिए पृथक से अधिकारी/कर्मचारी तैनात करें। निर्देश दिये कि शिविर में पर्याप्त मात्रा में दवाइयां उपलब्ध रहनी चाहिए। ये सभी दवा यहाँ आने वाले मरीज़ों को निःशुल्क दी जाएँगी। शिविर में पैथोलॉजी लैब के माध्यम से विभिन्न तरह के टेस्ट भी किए जाएंगे। वहीं महिलाओं के लिए सोनोग्राफी की व्यवस्था भी रहेगी।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विद्यालय के प्राचार्य यशवंत सोलंकी से विद्यालय के कक्षों शौचालय आदि के बारे मे जानकारी ली। वही बोर्ड परीक्षाओं को लेकर विद्यालय मे लग रहे सीसीटीवी कैमरे के बारे मे प्राचार्य ने कलेक्टर को जानकारी दी। कलेक्टर ने विद्यालय परिसर की चारदीवारी के भीतर कूड़े के ढेर के बारे मे पूछा तो बताया कि कचरा बीनने वाले लोग है पहले हटाया था फिर आ गये इस पर कलेक्टर ने एसडीएम को इन लोगों को यहां से हटाकर दूसरी जगह देने को कहा।

वही उसके बाद कलेक्टर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भी पहुंचे जहां पर अस्पताल मे मौजूद स्टाफ की जानकारी ली। मेडिकल ऑफिसर डॉ संजय बिश्नोई से स्टाफ की जानकारी ली एंव हाजिरी रजिस्टर देखकर स्टाफ के हर कर्मचारी के बारे मे पूछा एवं उपस्थिति रजिस्टर का फोटो अपने मोबाइल मे खिचा। वही उपस्थित लोगों ने अस्पताल परिसर की बाउंड्रीवाल के बारे मे अवगत कराया तो उन्होंने मौके पर तहसीलदार से बातचीत की और कहा कि अतिक्रमण हटाकर बाउंड्रीवाल बनाई जाए बस्ती वालों को आने जाने के लिए रास्ता छोड दिया जाये और पहले बहार के हिस्से को कवर करे। वही राजोद जल समुह योजना से नियमित जल वितरण नहीं होने की जानकारी भी ग्रामीणों ने कलेक्टर को दी। साथ ही पडुनी मैदान जहां पर अस्पताल, सहित अधिकांश शासकीय कार्यालय है वहा पर एक भी सामुदायिक शौचालय नहीं है जिस पर कलेक्टर ने संबंधित इस मामले मे निर्देश दिये। इस अवसर पर एसडीएम विशाल धाकड (आईएएस),तहसीलदार मुकेश बामनिया,राजस्व निरीक्षक राजेन्द्र सोनी,पटवारी अतुल पाठक आदि उपस्थित थे।
वही एसडीएम विशाल धाकड ने बताया की 30 जनवरी को लगने वाले वृहद स्वास्थ्य शिविर के लिये बरमंडल का चयन किया गया है। रविवार को एडीएम और एसडीएम शिविर स्थल का दौरा कर परिसर मे अतिक्रमण हटाने के साथ ही अन्य तैयारियों को लेकर चर्चा करेगे।
-
विज्ञापन
विज्ञापन