ब्रेकिंग

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

संयुक्त मोर्चा मंडी बोर्ड भोपाल के तत्वावधान में कल ओम्कारेश्वर में प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन

एडवोकेट प्रवीण कुमार तिवारी मप्र विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

हत्या या दुर्घटना पुलिस जांच में आया ये सच सामने,आज दोपहर में पुलिस करेंगी खुलासा

सूचना

भजन संध्या : डोल ग्यारस पर विशाल भजन संध्या का हुआ आयोजन,देर रात तक भजनो पर झुमते रहे श्रोता

Bakhtavar Express

Thu, Sep 4, 2025

चिराखान। डोल ग्यारस के पावन अवसर पर तेजाजी मित्र मण्डल के तत्वाधान मे विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस दौरान कलाकारों ने बुधवार की देर रात तक एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। साथ ही भगवान बाल गोपाल को छप्पन भोग लगाया गया एवं आलौकिक श्रृंगार मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा।भजन गायक राजु मस्ताना,अनिल बेधड़क मन्दसौर ,महेश चन्द्रावत काण्डरवासा एवं उनकी पूरी टीम द्वारा सुमधुर संगीत के साथ भजनों की प्रस्तुति दी गई।भजन संध्या मे कलाकारो का तेजाजी मित्र मण्डल के सदस्यो द्वारा तिलक लगाकर एवं केसरिया डुपट्टा डालकर एवं पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया।गणपति वंदना एवं गुरू वंदना के साथ भजन संध्या का शुभारंभ किया गया।किर्तन की है रात बाबा आज थाने आनो है,

सांसो की माला पे सिमरु मे शिव का नाम,राम कहानी सुनो रे राम कहानी,गाजो-गाजो जेठ आषाड़ सावन तेजा रे,चम चम तमके हो बालाजी थारो देवरो,सुनरे सांवरा मंडफिया वाला काली गाड़ी लाणी है,सजा दो घर को गुलशन सा मेरे सरकार आये है,मोहन आओ तो सही गिरधर आओ तो सही माधव रा मंदिर ये मीराबाई एकली खड़ी,सावरिया सेठ दे दे मंडफिया मालिक दे दे,छम-छम नाचे देखो विर हनुमाना,शंकर भोले नाथ है हमारा तुम्हारा,सांवली सुरत पे मोहन दिल दिवाना हो गया,

राधिका गोरी से बिरज की छोरी से मैय्या करा दे मेरो ब्याह,काहे तेरी अंखियो मे पानी ,मिरा प्रेम दिवानी मिरा ओ मीरा कृष्ण दिवानी,जैसे मनमेहक भजनो के साथ-साथ दिल दिया है जान भी देंगे ए वतन तेरे लिए ,संदेशे आते है हमे तड़पाते है की घर कब आओगे,जैसे देशभक्ति के गीतो से संमा बांधा। भजन संध्या के साथ में नृत्य संगीत का भी आयोजन हुआ। साथ में नृत्य आदि से श्रोता झूम उठे ओर देर रात तक श्रोताओं को समा बांधे रखा।भदन संध्या मे तबला वादन दिनेश राणा भाटपचलाना,ढोलक वादन लखन वैश्नावत जावरा,पंजाबी ढोल सोनु सोदलिया सितामऊ द्वारा बजाया गया एवं पेड वादन पियुषराज मंदसौर द्वारा किया गया।देर रात को महाआरती के बाद प्रसादी वितरित की गई। जिसके लाभार्थी तेजाजी मित्र मण्डल के सदस्य रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें