ब्रेकिंग

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

सूचना

: मूकबधिर आश्रम के बच्चों की जरूरत की सामग्री 60 मिनीट मे एकत्रित कर दी वाट्सग्रुप के चंद सदस्यों ने,बिडवाल अर्ल्ट ग्रुप के एडमिन ने ग्रुप मे पोस्ट की सामग्री की सूची वाटर कूलर इनवर्टर से लेकर टुट ब्रश जैसी सामग्री चंद सदस्यों ने एकत्रित कर बच्चों को भेंट की

Admin

Tue, Jan 16, 2024

1000 सदस्यो के ग्रुप मे सदस्य कुछ समझते उससे पहले ही सामग्री हो गई इकठ्ठा, बता दिया सोशल मीडिया का किस तरह किया जाता सद्पुयोग    

बरमंडल । दौड़ती भागती इस ऊहापोह की जिंदगी में कुछ खुशियां सिसकती रह  जाती है ।कोविड 19 के दौर में प्रदेश भर में संचालित 60 मूकबधिर आश्रम के भविष्य पर खतरा मंडरा गया था ।विगत वर्ष उजड़े घोषले को  सरकार द्वारा पुनः बसाया गया। और आश्रम का संचालन विगत वर्ष से पुनः प्रारंभ किया गया ।


विस्थापन की वजह से जिले में भी संचालित मूक बधिर आश्रम बरमखेड़ी  में भी कुछ आवश्यक सामग्री की दरकार महसूस की जा रही थी । जिसे एक व्हाट्सएप ग्रुप द्वारा पूर्ण किया गया । सोशल मीडिया के इस क्रांतिकारी दौर में कुछ सार्थक परिणाम भी देखने को मिलते है ।

दान पुण्य के महापर्व मकर संक्रांति पर  ग्राम बिडवाल  में सन 2016 से संचालित व्हाट्सएप ग्रुप बिडवाल अलर्ट पर बरमखेड़ी आश्रम की चाहत की पाती को ग्रुप के एडमिन द्वारा प्रेषित किया गया । जिसे देखते देखते और कोई कुछ समझ पाता उससे पूर्व ही सम्पूर्ण आवश्यकता की पूर्ति रिकार्ड 60 मिनट में हो गई।
ग्रुप एडमिन  ने बताया की विगत 8 वर्षाे से ग्रुप का संचालन कर रहे है जिसमे 1000 से भी अधिक सदस्य जुड़े हैं ।


सामाजिक सरोकार से जुड़े हर कार्य में सदस्यों द्वारा रुचि ली जाती है । हमारे द्वारा आश्रम पर बात कर आवश्यक सामग्री की सूची का आग्रह किया गया और सूची प्राप्त होने पर शनिवार रात्रि 9 बजे ग्रुप में डाला गया और रिकार्ड 60 मिनट में संपूर्ण आवश्यकता की पूर्ति कर ली गई । ग्रुप के सदस्यों द्वारा परोपकार के इस महापर्व पर मुस्कान बिखेरने का अवसर हाथों हाथ लिया।

ये है चाहत की पाती
आश्रम में निवासरत 32 बच्चो ने अपनी आवश्यकता की सूची प्रदान की गई जिसमे उनकी चाहत को डाला गया ।
सूची में बच्चो ने नित्य उपयोग में आने वाली सामग्री की सूची डाली गई ।
जिसमे टूथ ब्रश,मोजे, स्टडी टेबल,ठंड से बचने के लिए टोपी,ड्राइंग बूक, चाय बनाने के लिए तपेलि,समय के लिए दीवाल घड़ी,पूजन हेतु दीपक, इन्वेटर, वाटर कूलर,पानी की टंकी समेत अन्य सामग्री की सूची प्रदान की गई । जिसे ग्रुप से जुड़े सदस्यों ने देखा और उनकी पूर्ति करते गए।

-

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें