ब्रेकिंग

शहीद टीआई दिलीप पुरी की शहादत को नमन करने आ रहे जनप्रतिनिधि ओर अधिकारी परिजनों को बंधाया ढांढस

शहीद टी आई दिलीप पुरी के परिजनों से मिलने बरमंडल आएंगे राहुल या प्रियंका गांधी ?

परिवार ने लगाया आरोप साजिश के तहत हुई हत्या, उपमुख्यमंत्री कहा पूरी चैन को ट्रेस कर लिया किसे भी बख्शा नहीं जाएगा

शहीद टी आई दिलीप पुरी के पिता से सी एम ने की चर्चा बोले दुख की घड़ी में पूरी सरकार परिवार के साथ खड़ी हे

उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने किसानों से चौपाल पर की चर्चा ,किसानों ने बरमंडल क्षेत्र को नर्मदा माही लिंक से जोड़ने की मांग

सूचना

: भगवान श्री कृष्ण के काल के ऐतिहासिक अमका झमका माता मंदिर मे आजादी के अमृत महोत्सव पर पुलिस बैंड द्वारा दी गयी गरिमामयी प्रस्तुती ,स्कुली बच्चो को दिलाई गयी शपथ एंव भव्यता के साथ निकाली गई तिरंगा यात्रा

Admin

Wed, Aug 14, 2024


         अमझेरा ।  पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह के कुशल मार्गदर्शन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  इन्द्रजीत बाकलवार एंव एस.डी.ओ.पी.महोदय श्री आशुतोष पटेल के निर्देशन मे थाना प्रभारी अमझेरा निरीक्षक रविन्द्र कुमार बारिया , थाना प्रभारी राजगढ निरीक्षक संजय रावत के नेतृत्व मे सुबेदार नितेश राठौर एंव पुलिस बैंड प्रभारी सउनि कृष्णकान्त सेन कि उपस्थिती मे पुलिस बैंड द्वारा अमका झमका मंदिर पर आयोजन किया गया है ।
           धार जिले के ऐतिहासिक स्थानो पर पुलिस बैंड के द्वारा लगातार अलग अलग स्थानो पर जाकर  अपनी प्रस्तुतिया दी जा रही है  आज दिनांक 14-08-2024 को आजादी के अमृत महोत्सव पर पुलिस बैंड द्वारा अमका झमका माता मंदिर अमझेरा पर अपनी प्रस्तुती दी गई । जिसमे पुलिस बैंड द्वारा देशभक्ती गाने ( सारे जहाँ से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा , ऐ वतन तेरे लिए एंव राष्ट्रगान जन गण मन ) गाये गये ।  स्कुली बच्चे ,पत्रकार बन्धु ,गणमान्य नागरिको व अनुभाग के पुलिस बल ने बढ चढ कर अपनी उपस्थिती दर्ज करवायी सभी को शपथ दिलायी गई एंव अमका झमका माता मन्दिर से कस्बा अमझेरा के प्रमुख मार्गो से होकर स्कुली बच्चो कि रैली निकाली गयी व लोगो से अनुरोध किया गया कि “ हर घर तिंरगा “ जो अभियान है इसमे बढ चढ कर भाग लेवे एंव 15 अगस्त के त्यौहार को गरिमामयी तरिके से अपने अपने घरो व संस्थानो मे मनाए ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें