ब्रेकिंग

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

सूचना

: 9 दिवसीय शिव-पार्वती विवाह की शुरुआत गणेश पूजन अभिषेक से हुई

Admin

Fri, Mar 1, 2024

सरदारपुर। 8 मार्च को आ रही महाशिवरात्रि महोत्सव के तहत 9 दिवसीय शिव-पार्वती विवाह का आयोजन गोरा शिव महिला मंडल द्वारा मनाया जा रहा है। मंडल आचार्या हंसा शर्मा ने बताया गुरुवार को शासकीय शंकर हनुमान मंदिर पर पंडित आचार्य आदित्य मनोज शर्मा की मौजूदगी में गणेश पूजन करके शिव-पार्वती विवाह रस्म की  शुरुआत की गई। सभी कार्यक्रम शंकर हनुमान मंदिर पर किए जाएंगे। नौ दिनों तक प्रतिदिन मंदिर परिसर में रात्रि 8 बजे से विभिन्न धार्मिक आयोजन होंगे।

आचार्य हंसा शर्मा ने बताया कि विवाह आयोजन के अंतर्गत पांच 5 मार्च को बत्तीसी का आयोजन होगा। 7 मार्च को कृष्ण मायरा एवं 8 मार्च महाशिवरात्रि पर्व पर मंदिर में स्थित 12 ज्योर्तिलींगो का सुबह ब्रम्ह मुहूर्त में रुद्राभिषेक विधि-विधान के साथ  होगा। दोपहर 3 बजे भगवान भोले बाबा पालकी में विराजमान होकर बैंड-बाजे के साथ बारात के रूप में प्रजा का हाल जानने के लिए नगर भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर परिसर आएंगे। जहां गोधूली बेला में शिव-पार्वती विवाह संपन्न होगा। महाआरती के पश्चात प्रसादी वितरण की जाएगी। आचार्या शर्मा ने बताया 9 मार्च को भगवान सत्यनारायण की कथा एवं बधाई गीत के साथ 9 दिवसीय शिव-पार्वती विवाह कार्यक्रम का समापन होगा। महिला मंडल की सदस्यों द्वारा विवाह आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं से भाग लेकर धर्म लाभ लेने का आग्रह किया। 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें