ब्रेकिंग

नगर केमिस्ट एसोसिएशन का हुआ गठन, जाट अध्यक्ष,मारू बने सचिव

सरदारपुर में जनगणना अन्तर्गत मकान सूचीकरण का कार्य हुआ प्रारंभ, प्रगणकों के द्वारा तैयार किया जा रहा है मैप

तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा श्रम दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का किया आयोजन

पिकअप हादसे मे मृत ग्रामीणो के परिजनो को विधायक ग्रेवाल देंगे 25-25 हजार की सहायता

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

सूचना

: अमझेरा मे हुआ 77 प्रतिशत मतदान,मतदान खत्म होते हि बरसे इंद्र देव

Admin

Mon, May 13, 2024

अभिजीत पंडित

अमझेरा। लोकसभा चुनाव के लिए अमझेरा के नो मतदान केन्द्र पर 77 प्रतिशत मतदान हुआ। सुबह से मतदान केन्द्र पर भिड़ रही वही कुछ केंद्र पर 11 बजे बाद से हि सन्नाटा रहा। शाम होते हि फिर मतदाता वोट करने पहुँचे। बालक छात्रावास मे बने बूथ पर दूल्हा बने मुकेश परमार वोट देने पहुँचे जो आकर्षण का केंद्र रहा।  अमझेरा के 9  बूथों पर कुल 7025 मतदाता थे जिसमे 5406 मतदाताओं ने अपने मत डाले। पास के ग्राम राजपुरा के दो मतदान केंद्र पर 82 प्रतिशत मतदान हुआ।

नगर सहित आसपास के क्षेत्र मे कोई अप्रिय घटना नही हुई। शांतिपूर्ण तरिके से मतदान सम्पन्न हुआ। मतदान समाप्त होने के साथ हि नगर मे तेज बारिश प्रारम्भ हुई करीब आधे घंटे तक पानी गिरता रहा। पूरे दिन तेज गर्मी एवं उमस के बाद भी मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक मतदान किया। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार बारिया पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र के मतदान केंद्र पर व्यवस्था बनाये हुए थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें