: 9 बूथों पर मतदान करेंगे 6953 मतदाताबालक छात्रावास को पिंक बूथ बनाया
Admin
Thu, Nov 16, 2023
अभिजीत पंडित
अमझेरा। विधानसभा निर्वाचन के लिए अमझेरा मे 9 मतदान केंद्र बनाये गये है जिनपर 6953 मतदाता अपने मत का उपयोग करेंगे। प्रशाशन एवं ग्राम पंचायत के द्वारा तैयारी पूर्ण कर ली गई है। बस स्टेण्ड स्थित महल परिसर के हायर सेकंडरी भवन मे 4 मतदान केंद्र बनाये गये है वही लोहार कुआ स्थित कन्या मा वि मे दो व पास ही संस्कृत मावि मे एक ओर बालक छात्रावास मे दो मतदान केंद्र बनाये गये है। बालक छात्रावास के मतदान केंद्र क्रमांक 256 को पिंक मतदान केंद्र बनाया गया है। बीएलओ प्रवीण कुमार पंचोली ने बताया इस केंद्र पर महिला कर्मचारी चुनावी ड्यूटी मे रहेंगी केंद्र पर 673 मतदाता दर्ज है। ग्राम पंचायत सचिव गोपाल कुमावत ने बताया की निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार सभी आवश्यक व्यवस्था केन्द्रो पर कर दी गई है। पिंक बूथ पर मतदान केंद्र को आकर्षक सजाया भी गया है वही मतदाताओं के लिए सेल्फी पाईंट भी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन