ब्रेकिंग

शहीद टीआई दिलीप पुरी की शहादत को नमन करने आ रहे जनप्रतिनिधि ओर अधिकारी परिजनों को बंधाया ढांढस

शहीद टी आई दिलीप पुरी के परिजनों से मिलने बरमंडल आएंगे राहुल या प्रियंका गांधी ?

परिवार ने लगाया आरोप साजिश के तहत हुई हत्या, उपमुख्यमंत्री कहा पूरी चैन को ट्रेस कर लिया किसे भी बख्शा नहीं जाएगा

शहीद टी आई दिलीप पुरी के पिता से सी एम ने की चर्चा बोले दुख की घड़ी में पूरी सरकार परिवार के साथ खड़ी हे

उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने किसानों से चौपाल पर की चर्चा ,किसानों ने बरमंडल क्षेत्र को नर्मदा माही लिंक से जोड़ने की मांग

सूचना

: 400 कावड़ियों ने सेमल्दा से मॉ नर्मदा का जल लाकर अमझेरा के शिवालयों में भोलेनाथ का किया जलाभिषेक

Admin

Tue, Aug 13, 2024

अमझेरा । रत्नेश्वर महादेव बोल बम कावड़ यात्रा संघ अमझेरा के द्वारा निकाली गई पैदल कावड़ यात्रा में 400 कावड़ यात्रियों ने सेमल्दा से मॉ नर्मदा का पवित्र भरकर मनावर व जीराबाद के पड़ाव को पार करते हुए सोमवार को अमझेरा पहुंचे जिनके द्वारा माता अमका-झमका तीर्थ स्थित राजराजेश्वर महादेव,बाबा बैजनाथ महादेव,जयेष्वर महादेव, गंगेश्वर महादेव, पशुपतिनाथ महादेव,सिद्धनाथ महादेव, रत्नेश्वर महादेव,लुहारकुआ पशुपतिनाथ महादेव व वरदेष्वर महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया साथ ही कावड़ यात्रा में 51 लीटर वाली दो कावड़ भी कावड़ यात्री भरकर बारी-बारी से पैदल उठाकर लेकर आये जिसकी सभी के द्वारा सराहना की गई। कावड़ यात्रा का नगरजनों के द्वारा मुख्य मार्गो पर जगह-जगह स्वागत किया गया । यात्रा संयोजक मुरली कुशवाह के द्वारा सभी सहयोगीयो के प्रति आभार व्यक्त किया ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें