ब्रेकिंग

सरदारपुर में जनगणना अन्तर्गत मकान सूचीकरण का कार्य हुआ प्रारंभ, प्रगणकों के द्वारा तैयार किया जा रहा है मैप

तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा श्रम दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का किया आयोजन

पिकअप हादसे मे मृत ग्रामीणो के परिजनो को विधायक ग्रेवाल देंगे 25-25 हजार की सहायता

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

​सिर्फ बातों से नहीं, एकजुटता से संवरेगा मंसूरी समाज- जाहिद मंसूरी

सूचना

: सरदारपुर तहसील के श्यामपुरा ठाकुर गांव में तीन बच्चों की संदिग्ध मौत, मां की तलाश जारी पुलिस मौके पर

सरदारपुर। तहसील के ग्राम श्यामपुरा ठाकुर में तीन बच्चों की संदिग्ध स्थिति में मौत का मामला सामने आया हैं, जिसमें से दो बच्चों के शवों को कुएं में से बाहर निकाला गया है। कुएं में बच्चों के शव ग्रामीणों द्वारा मंगलवार देर शाम को देखे गए, जिसके बाद ग्रामीणों ने ही कुएं में कुदकर बच्चों के शवों को निकाला। इन बच्चों के साथ इनकी मां भी थी, जिसकी अब तलाश की जा रही हैं, गांव से मिली सूचना के आधार पर सरदारपुर एसडीओपी रामसिंह मेडा सहित थाना प्रभारी प्रदीप खन्ना मौके पर पहुंचे व मामले की जांच शुरु कर दी है।

पुलिस ने ग्रामीणों से घटना को लेकर चर्चा की, साथ ही कुएं में पानी अधिक होने के चलते अब ग्रामीणों की मदद लेकर मोटर के माध्यम से पानी को बाहर निकाला जा रहा हैं, ताकि महिला के बारे में कुछ स्थिति स्पष्ट हो सके। ग्रामीणों को आशंका है कि महिला बच्चों के साथ ही कुएं में कुदी है। कुल तीन बच्चों की मौत हुई है। खबर लिखे जाने तक महिला की तलाश की जा रही है।

सरदारपुर थाना अंतर्गत ग्राम श्यामपुरा ठाकुर में कुएं के नजदीक एक बच्चें का शव परिजनों ने ही देखा था, दरअसल जीवन बामनिया उम्र 32 साल निवासी खिलेडी आज दोपहर करीब 12 बजे गांव से बाहर एक रिश्तेदार को देखने के लिए गए थे।

जहां से दोपहर करीब 3 बजे घर लौटे, करीब एक घंटे बाद भी पत्नी सहित बच्चें नहीं दिखाई देने पर पति जीवन को शंका हुई। साथ ही परिवार के फतेसिंह ने गांव में महिला सहित बच्चों की तलाश शुरु की। कुछ देर बाद ग्रामीणों ने बताया कि महिला को गांव से बाहर आम तोडते हुए देखा गया था, परिजन उस और तलाश करते हुए पहुंचे। इसी बीच एक बच्चें ने बताया कि कुएं के पास शव पडा हुआ है, परिजन पहुंचे तो बच्चीं की पहचान हुई।

घटना में अम्रता पिता जीवन उम्र 6 साल, ज्योति पिता जीवन उम्र 4 साल व प्रीति पिता जीवन उम्र 2 साल की मौत हुई है। वहीं रंजना पति जीवन की तलाश कुएं के अंदर ही की जा रही है।

दो शवों को बाहर निकाला -
सरदारपुर एसडीओपी रामसिंह मेडा ने चर्चा में बताया कि परिजन सबसे पहले तलाशते हुए पहुंचे तो एक बच्चें का शव कुएं के बाहर पडा हुआ था, जिसके बाद ही दो शवों को ग्रामीणों ने ही कुएं के अंदर से निकाला हैं। बाहर मिले बच्चें का शव को देखकर भी कहा जा सकता हैं, कि उसकी भी डूबने से मौत हुई हैं, किंतु शव बाहर कैसे आया, उसकी जानकारी अभी स्पष्ट की जा रही है।

इन बच्चों के साथ इनकी मां भी थी, जिसकी तलाश भी की जा रही हैं। इसके बाद ही स्पष्ट कुछ कहा जा सकता है। पुलिस टीम मौके पर हैं। एसडीओपी के अनुसार बच्चीं ज्योति का शव बाहर मिला तथा अम्रता व प्रीती का शव कुएं में से निकाला गया है। सूचना मिलने पर एडीशनल एसपी देवेंद्र पाटीदार भी मौके के लिए रवाना हो गए है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें