ब्रेकिंग

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

सूचना

भोपावर रोड पर संचालित हो रहे सट्टे के अडडे पर एसडीओपी की प्रभावी कार्य : सट्टे के अड्डे पर SDOP की दबिश,तीन आरोपियों को पकडा एक फरार,8 मोटरसाइकिल सहित नगदी की जप्त

Bakhtavar Express

Sat, Jun 14, 2025


सरदारपुर। एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार के नेतृत्व मे एसडीओपी ऑफिस की टीम ने नगर के भोपावर रोड पर पुलिया के नीचे से सटटे के अडडे पर दबिश देकर सट्टा लिखते हुये तीन आरोपियों को रंगेहाथ पकडा वही एक आरोपी मौके से फरार हो गया। टीम ने यहा से 8 मोटर साइकल एंव दो मोबाइल सहित नगदी एंव अन्य सामग्री भी पकडी।
एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार ने बताया की मुखबिर से सुचना मिली थी की भोपावर रोड पर पुलिया के नीचे सट्टा संचालित हो रहा है। सुचना पर टीम गठित कर कार्यवाही की गई मौके से जगदीश पिता वासुदेव डामोर उम्र 40 वर्ष निवासी खमालिया थाना सरदारपुर ,अख्तर खान पिता हबीब खॉन उम्र 53 साल निवासी सरदारपुर एंव अब्दुल अजीज पिता बशीर खान उम्र 65 वर्ष निवासी सरदारपुर को मौके से पकडा एंव एक आरोपी राहुल यादव फरार हो गया।
पुलिस ने मौके से 8 मोटर साइकल,2 रजिस्टर, कैलकुलेटर,पटीया,पेन2 एंड्रॉयड  मोबाइल,560 रू नगदी, एंव 1 स्केल जप्त की । कार्यवाही मे एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार के साथ प्रधान आरक्षक बदिया वसुनिया,प्रधान आरक्षक संदीप बिलवाल,प्रधान आरक्षक उमेश बामनिया,आरक्षक मुकेश बारिया,सैनिक जगदीश कछावा एंव एसडीओपी आफिस के दुर्गेश पाटीदार उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें