ब्रेकिंग

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

संयुक्त मोर्चा मंडी बोर्ड भोपाल के तत्वावधान में कल ओम्कारेश्वर में प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन

एडवोकेट प्रवीण कुमार तिवारी मप्र विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

हत्या या दुर्घटना पुलिस जांच में आया ये सच सामने,आज दोपहर में पुलिस करेंगी खुलासा

सूचना

: गंधवानी के जामली में गिट्टी खदान के समीप पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब से भरा ट्रक,50 लाख रुपए मूल्य की करीब 1400 पेटी की जप्त

सोनू गुप्ता@ गंधवानी । पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह के निर्देशन में जिले में लगातार दूसरे दिन लाखों रुपए मूल्य की अवैध शराब को पकड़ने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है जानकारी के अनुसार गंधवानी थाना क्षेत्र में गंधवानी और टांडा पुलिस के द्वारा कार्रवाई कर अवैध शराब से भरा ट्रक को पकड़ा गया। गंधवानी थाना क्षेत्र के ग्राम जामली में गिट्टी खदान से पुलिस ने आज सुबह ट्रक जप्त किया जिसमें 1400 पेटी के लगभग अवैध शराब थी। जप्त शराब की कीमत करीब 50लाख के लगभग बताई जा रही है। पुलिस टीम जांच लगी है अवैध शराब के कारोबारियों को लेकर तलाश कर रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में अवैध शराब कहां से आई और किसने बुलाई पुलिस की कार्रवाई के बाद यह सब चीजें स्पष्ट होगी। ज्ञात रहे कल भी जिले गुणावद क्षेत्र में एक ट्रक में 520 पेटी अवैध शराब जब की गई थी जिसका मूल्य करीब 24 लाख रुपए था।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें