ब्रेकिंग

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

संयुक्त मोर्चा मंडी बोर्ड भोपाल के तत्वावधान में कल ओम्कारेश्वर में प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन

एडवोकेट प्रवीण कुमार तिवारी मप्र विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

हत्या या दुर्घटना पुलिस जांच में आया ये सच सामने,आज दोपहर में पुलिस करेंगी खुलासा

सूचना

: खेतों पर मोटर पंप चोरी करने वाले चार बदमाश धाराएं राजोद पुलिस को मिली बड़ी सफलता,

लंबे समय से राजोद थाना क्षेत्र में थे सक्रिय थे बदमाश

राजोद। राजोद थाना क्षेत्र के लाबरिया बरमंडल आदि गांवों में लंबे समय से मुक्त खेतों पर रखी मोटर पंप को चोरी करने वाले बदमाश चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे इन बदमाशों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा था ।टीआई रोहित कच्छावा ने पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह एवं एडिशनल एसपी देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन में तथा एसडीओपी राम सिंह मेड़ा के मार्गदर्शन में अपनी टीम के साथ लगातार सर्चिंग कर मोटर पंप चोरी करने वाले बदमाशों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की पकड़ाए चार बदमाशों में से एक नाबालिक बाल अपराधी भी है। टीआई रोहित कच्छावा ने गुरुवार को राजोद थाने पर प्रेस वार्ता कर घटनाक्रम का पर्दाफाश किया।थाना राजोद द्वारा थाने से उनि विक्रमसिंह देवडा, सउनि प्रतापसिंह डामोर, प्र. आर 844 माधवसिंह, आर. 1010 रोहित, आर. 1043 मोहित सेन, आर. 1017 कैलाश, आर. 381 भंवर को आरोपियो को पकड़ने हेतु टीम गठित की ग दिनांक 15.02.2023 को मुखबीर की सूचना पुलिस को मिली की कुछ लोग मोटर चोरी करने

की नियत से गोन्दीखेडा फाटा बललाई रोड तरफ एक छोटा हाथी वाहन मे घुम रहे है। उक्त टीम द्वारा

त्वरित कार्यवाही करते हुए मुखबीर के बताए स्थल पर दबिश दी गई जिसमे एक छोटा हाथी वाहन सहित

04 आरोपी- भैरु पिता गट्टू डामर, जातिः भील, नि.- गोन्दीखेड़ा चारण, सुरेश पिता गोविन्द ताहेड़, जाति-

भील. नि. साजलिया बरमण्डल व कुलदीप पिता राधेश्याम दुबे जाति-नायक ठाकुर, नि.- खटवाड़ी

लिम्बोदापर, हालमुकाम - फरकोदा देपालपुर इन्दौर व बाल अपचारी को अभिरक्षा में लेकर मोटर चोरी

के बारे मे सख्ती से पुछताछ की गई। पूछताछ में आरोपीगणों द्वारा थाना राजोद के अप. क्र.

55/2023 धारा 457,380 भादवि अप। क्र. 58/2023 धारा 379 भादवि व अप. क्र. 59/2023

धारा- 379 भादवि में चोरी हुई पानी की मोटरों को चोरी करना कबूल किया। जिसमे आरोपीगणों के

द्वारा चोरी की गई कुल 17 पानी को मोटर, किमती लगभग 1,68,500 रुपये एवं एक छोटा हाथी वाहन

जो घटना में प्रयुक्त किया गया था किमती लगभग 1,30,000 रुपये का जप्त किया गया।

उक्त कार्यवाही में थाना रोहित कछावा, उपनिरी. विक्रमसिंह देवड़ा, सउनि - प्रतापसिंह डामोर, प्रधान आर. 844 माधवसिंह वसुनिया, आर.1010 रोहित नागर, आर.1043 मोहित सेन, आर.1017 कैलाश, आर. 381 भंवर व सायबर शाखा से आर, प्रशान्त का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें