ब्रेकिंग

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

सूचना

ठगो की नए करतूत, टी आई के नाम से ठगी की कोशिश : अमझेरा टी आई के नाम से फर्जी काल करके सरपंचों से बैंक खातों की मांग

Bakhtavar Express

Thu, Jun 26, 2025

अमझेरा। ठग आज कल नए नए तरिके अपना रहे है। गुरुवार को दोपहर मे अमझेरा थाने पर ग्राम मिंडा के सरपंच मयाराम मेडा एवं राजपुरा सरपंच प्रतिनिधि कैलाश परमार ने पहुंचकर। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार बारिया को जानकारी दी कि कोई अज्ञात व्यक्ति फोन लगाकर अपना परिचय अमझेरा थाना प्रभारी बताकर बैंक का चालू खाता नंबर मांग रहा है फिर उसमे पैसे डालने कि बात कर रहा है। दोनो ही सरपंचो ने जागरूकता दिखाकर अमझेरा थाना प्रभारी बारिया से सम्पर्क कर पुरा घटनाक्रम बताया। ठगी करने वाले द्वारा मोबाइल नंबर

9476871451 का उपयोग किया जा रहा है। साथ ही ट्रू कॉलर ऐप पर ये नंबर टी आई साहब के नाम से दिखा रहा है।

थाना प्रभारी बारिया ने बताया कि पुलिस कभी किसी से बैंक अकॉउंट नही मांगती है। साथ ही सभी लोग जागरूक रहे। इस प्रकार से ठगी करने वालों से सावधान रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें