ब्रेकिंग

नगर केमिस्ट एसोसिएशन का हुआ गठन, जाट अध्यक्ष,मारू बने सचिव

सरदारपुर में जनगणना अन्तर्गत मकान सूचीकरण का कार्य हुआ प्रारंभ, प्रगणकों के द्वारा तैयार किया जा रहा है मैप

तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा श्रम दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का किया आयोजन

पिकअप हादसे मे मृत ग्रामीणो के परिजनो को विधायक ग्रेवाल देंगे 25-25 हजार की सहायता

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

सूचना

: राउ-पीथमपुर रोड़ कपिला चोराहे स्थित ’’भारत पेट्रोल पम्प’’ को लूटने के लिए डकैती की योजना बनाते 05 सशस्त्र बदमाशों को साइबर क्राइम ब्रांच एंव पुलिस की टीम ने पकडा

धार। धार जिलें में चोरी, लूट, डकैती की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु लंबे समय से गंभीर अपराधों में फरार चल रहे आरोपियों की धडपकड़ हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह(भा.पु.से.) ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार देवेन्द्र पाटीदार के निर्देशन में धार जिलें के समस्त सीएसपी/एसडीओपी, थाना प्रभारीयों के साथ-साथ सायबर क्राईम ब्रांच धार प्रभारी निरीक्षक दिनेश शर्मा को आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर उचित कार्यवाही हेतु लगाया गया था।

 इसी तारतम्य में सायबर क्राईम ब्रांच धार टीम को मुखबीर से सूचना मिली कि जिला अलीराजपुर के थाना बोरी अंतर्गत कुख्यात ग्राम कदवाल के रहने वाले थावरिया उर्फ राजेश, अनिल बघेल, आकेश उर्फ आकाश बघेल इन दिनों धार व आस पास जिले में चोरीध्नकबजनी की वारदातो में सक्रिय है। और कल दिनांक 04.05.2023 को रात्रि में यह तीनो बदमाश अपने 02 अन्य साथियों के साथ मिलकर थाना पीथमपुर सेक्टर-01 क्षेत्रांतर्गत राउ पीथमपुर कपिला चैराहा स्थित ’’भारत कंपनी का पेट्रोल पम्प’’ में डकैती डालने की योजना बनाने हेतु एकत्रित हुए है।  

सूचना महत्वपूर्ण होने से सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया जाकर नगर पुलिस अधीक्षक पीथमपुर तरूणेन्द्र सिंह बघेल, थाना प्रभारी पीथमपुर सेक्टर-01 लोकेश भदौरिया को सूचना से अवगत कराया गया।

सायबर क्राईम ब्रांच धार टीम व थाना पीथमपुर सेक्टर-01 पुलिस टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए अलग-अलग टीमें बनाकर ’’राउ पीथमपुर कपिला चोराहा स्थित भारत कंपनी का पेट्रोल पम्प’’ पहुची। जहा टीम ने थोडा पास जाकर अंधेरे का फायदा उठाकर सुना तो 5 लोग शराब पीते हुए आपस में रात में पेट्रोल पम्प की सिल्लक लूटने की योजना बनाते हुए बातचीत कर रहे थे। पुलिस टीम ने प्लानिंग अनुसार एक साथ घेराबंदी कर दबिष दी, तो पांचो व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगे। लेकिन टीम ने फुर्ती से घेराबंदी कर सभी पांचो आरोपियों को धरदबोचा, पांचो व्यक्तियों से हिकमत-अमली से पूछताछ करते उन्होने अपना नाम व पता-

  1. थावरिया उर्फ राजेश पिता पहाड़सिंह बघेल जाति भील उम्र 21 साल निवासी ग्राम बडी कदवाल शहरपुरा फलिया थाना बोरी जिला अलीराजपुर
  2. आकेश उर्फ आकाश पिता अर्जुन बघेल जाति भील उम्र 20 साल निवासी ग्राम कदवाल स्कूल फलिया थाना बोरी जिला अलीराजपुर
  3. अनिल पिता भुवान बघेल जाति भील उम्र 20 साल निवासी ग्राम बडी कदवाल शहरपुरा फलिया थाना बोरी जिला अलीराजपुर
  4. धर्मेन्द्र उर्फ नानकिया पिता सरदार मेड़ा जाति भील उम्र 19 साल निवासी ग्राम आगर-जामला स्कूलपुरा फलिया थाना बाग जिला धार
  5. रगन पिता बेरांग उर्फ बेरंग अमलियार जाति भील उम्र 45 साल निवासी ग्राम चामझर तडवी फलिया थाना टांडा जिला धार का होना बताया। टीम द्वारा पांचो व्यक्तियों की जामा तलाशी लेते पांचो व्यक्तियों के कब्जे से 01 नग चद्दर काटने का इलेक्ट्रानिक कटर मषीन, 01 लोहे की टामी, 01 रिंच पाना, 03 नग लोहे का फालिया, नगदी 16,100ध्- रू. कुल मश्रुका कीमती 25,000ध्- रू का जप्त किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने भारत पेट्रोल पम्प की सिल्लक लूटने हेतु एकत्रित होना कबूल किया। सबब आरोपियों को थाना पीथमपुर सेक्टर-01 लाकर आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 288ध्23 धारा 399, 402 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। पूछताछ मैं आरोपीगण थावरिया, आकेश व अनिल ने विगत दिनों में जिला इन्दौर के राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र से बीएमडब्ल्यू मोटर सायकल व लसुडिया क्षेत्र से 01 एवेंजर मोटर सायकल चुराना कबूल किया। जिसका मिलान थाना राजेन्द्र नगर के अपराध क्रमांक 258ध्23 धारा 379 भादवि व थाना लसुडिया के अपराध क्रमांक 525ध्23 धारा 379 भादवि से हुआ है।

साथ ही पांचो आरोपीगणों ने 02 दिन पूर्व दिनांक 02.05.2023 की रात्रि में जिला इन्दौर में ’’लोटस डिवाईन कालोनी बिजलपुर’’ में एक सफेद पीले पट्टे की करीब 5-6 मंजिला बिल्डिंग के फ्लेट का ताला तोडकर अलमारी में रखे सोने के 02 आभूषण व 15,000ध्- रू. नगद चुराना कबूल किया है। उक्त वारदात का प्रारंभिक मिलान थाना राजेन्द्र नगर के अपराध क्रमांक 338ध्23 धारा 457, 380 भादवि से हुआ है। सायबर क्राईम टीम द्वारा उक्त तीनो प्रकरण में जिला इन्दौर पुलिस के संबंधित थाना प्रभारियों को सूचना दी गई है। शीघ्र ही इन्दौर पुलिस द्वारा पांचो आरोपियों को अपराध सदर में गिरफ्तार कर मश्रुका जप्ती की कार्यवाही की जाऐगी।

पकडे गए आरोपीगणों के आपराधिक रिकार्ड की जानकारी लेते आरोपी थावरिया, आकेश व अनिल के विरूद्ध जिला इन्दौर के थाना सांवेर, बड़गोंदा, लसुडिया, राजेन्द्र नगर, जिला झाबुआ के थाना कोतवाली व गुजरात राज्य के जामनगर जिलें में थाना सेठ वडाला में वाहन चोरी, चोरीध्नकबजनी, लूट, डकेती जैसे दर्जनों गंभीर अपराध पंजीबद्ध होना पाये गए।

वर्ष 2022 में आरोपी थावरिया व आकेश जिला इन्दौर के थाना बड़गोंदा के अपराध क्रमांक 09/22 धारा 395, 511 भादवि में मुख्य आरोपी थे, जिन्होने अपने 04 अन्य साथियों के साथ मिलकर दिनांक 06.01.2022 को कर्नल एकेडमी स्कूल परिसर, महू में घर में डकैती डाली, गार्ड के जाग जाने पर उसकी 12 बोर बन्दुक छिन कर भाग गए। साथ ही रात्रि में बड़गोदा थाने से गस्त कर रहे 02 आरक्षको को भी पत्थर मारकर चोट पहुचा व उसके घायल हो जाने पर शासकीय इंसास रायफल छिन कर भाग गए थे। सनसनीखेज वारदात में पुलिस द्वारा आरोपी थावरिया व आकेश को गिरफ्तार कर महू(इन्दौर) जेल भेज दिया था। जो करीबन 10 माह जेल रहकर 04 माह पूर्व जेल से बाहर आए थे।

आरोपीगण द्वारा जिला इन्दौर के थाना लसुडिया, राजेन्द्र नगर में घटित 03 घटनाओं का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है, जिसमें आरोपियों की गिरफ्तारी ली जावेगी।

  1. दिनांक 01.04.2023 को फरियादी अभिषेक पिता कन्हैयालाल पाटीदार निवासी वीर सावरकर नगर इन्दौर ने थाना राजेन्द्र नगर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 29.03.23 को फरियादी अपनी ठडॅ-310त् मोटर सायकल क्रमांक एमपी09जेडएच3081 को आंगन में खडी करके किसी काम से महाराष्ट्र चला गया था। वापस 31.03.2023 को वापस घर आया तो मोटर सायकल नही थी, कोई बदमाश चुराकर ले गया। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 258ध्23 धारा 379 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
  2. दिनांक 23.04.2023 को फरियादी मनीष पिता कन्हैयालाल यादव निवासी पवनपुरी कालोनी इन्दौर ने थाना लसुडिया आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 22.04.23 को वह अपनी बजाज एवेनजर मोटर सायकल क्रमांक एमपी 14 एमटी 6121 को श्रीनाथ पैलेस निपानिया इन्दौर में खडी की थी, जिसे कोई बदमाश चुराकर ले गया। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना लसुडिया में अपराध क्रमांक 525ध्23 धारा 379 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
  3. दिनांक 03.05.2023 को फरियादी हकीमुद्दीन पिता अली असगर निवासी फ्लेट नम्बर 07 लोटस डिवाईन बिजलपुर ने जिला इन्दौर के थाना राजेन्द्र नगर में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने परिवार सहित मंदसौर गया हुआ था। कल दिनांक 02.05.2023 की मध्य रात्रि में बदमाशों ने उसके फ्लेट के मेन गेट का नकुचा तोडकर बेडरूम में रखी अलमारी का ताला तोडकर सोने की चैन, पैंडल व नगदी 15,000ध्- रू. चुराकर ले गए। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 338ध्23 धारा 457,380 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

आरोपियों को गिरफ्तार करने में सायबर क्राईम ब्रांच धार प्रभारी निरीक्षक दिनेश शर्मा, उनि धीरज सिंह राठौर, सउनि भेरूसिंह देवड़ा, सउनि रामसिंह गौर, प्रआर. गुलसिंह, प्रआर. राजेश, आर. बलराम, आर. सर्वेश, आर. राहुल, आर. प्रशांत, आर. शुभम, आर. संग्राम, आर. प्रदीप एवं थाना प्रभारी पीथमपुर सेक्टर-01 निरीक्षक लोकेश भदौरिया व उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें