: वन ग्राम हाथीपावा में वन विभाग ने तेंदुआ का मूवमेंट देखकर लगाया पिंजरा
Thu, May 23, 2024
अमझेरा। वन ग्राम हाथीपावा मे बॉस काटने गये युवक साहित चार ग्रामीणों पर तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया था। जिसके बाद चारो घायलों का अमझेरा के महाराव बख्तावर सिह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार कर घायलों को जिला अस्पताल धार रेफर किया गया था जहा सभी का उपचार चल रहा है। गुरुवार शम को वन विभाग के अमले ने हाथीपावा के कक्ष क्रमांक 115 मे तेंदुए को पकड़ने के लिए घटना स्थल के पास हि पिंजरा लगाया है । परिश्रेत्र सहायक दयाराम वर्मा बीट प्रभारी केशवी निर्मल डावर,बीट सहायक प्रताप गोयल सुरक्षा श्रमिक गलिया एवं
बडखोदरा, हाथीपाव के ग्रामीणों ने सहयोग किया।
: खेल परिसर मैदान पर आयोजित ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण का हुआ समापन
Wed, May 22, 2024
सरदारपुर। संचनालय खेल और युवा कल्याण भोपाल एवं धार के निर्देशन में खेल परिसर मैदान सरदारपुर में आयोजित हुए निशुल्क ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण का मंगलवार को समापन हुआ। खेल प्रशिक्षण में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को प्रमाण-पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। ग्रीष्मकालीन खेल शिविर में प्रशिक्षक शैलेंद्र पाल द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। उक्त जानकारी युवा समन्वयक सुनीता भाबर ने दी।
: चारो घायलों को धार किया रेफर,वन विभाग का अमला पहुंचा घटना स्थल
Wed, May 22, 2024
अमझेरा। आज दोपहर मे पास के ग्राम हाथीपावा मे बास काट रहे युवक साहित अन्य ग्रामीणों पर तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया था जिसके बाद चारो घायलों को ग्रामीण अमझेरा अस्पताल लेकर पहुँचे थे। जहा प्राथमिक उपचार किया गया। शाम ४ बजे सभी घायलों को धार जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है । डॉ सुशांत बहादुर ने बताया की घायल बुजुर्ग नानूराम दरियाव को ज्यादा घाव है वही अन्य तिन घायल सभी को उपचार के लिए रेफर किया गया है ।
घटना स्थल पहुंचे वन विभाग कर्मचारी
तेंदुए के ग्रामीणों पर हमले की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग के कर्मचारी दोपहर मे अमझेरा अस्पताल पहुँचे घायलों से घटना की जानकारी ली एवं घटना स्थल जाकर देखा। सरदारपुर रेंजर शैलेन्द्र सोलंकी ने बताया कि विभाग द्वारा सभी ग्रामीणों से अपील की गई है कि अकेले जंगल मे न जाये समूह मे जाए वन्य जीव दिखने पर विभाग को सूचना दे। साथ हि वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत करवाकर पिंजरा लगाने की मांग की गई है ।