ब्रेकिंग

लोढ़ा परिवार को गच्छाधिपति श्री नित्यसेनसूरीश्वरजी महाराज ने प्रदान किया शिलान्यास मुहूर्त

अखिल भारतीय श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद के उज्जैन ज़िला सगठन प्रभारी बने विशाल जैन

राजोद से कचनारिया तक की पीएम सड़क खोदी,विभाग नहीं कर रहा कोई कार्यवाही

CM कल करेंगे ₹2,387.60 करोड़ की  नर्मदा माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का लोकार्पण

नीम चौक पर व्यापारी संघ, अटल मार्केट पर चौहान परिवार की और से हुआ पुरस्कार वितरण

सूचना

: विद्यार्थी जीवन में कठिनाइयों का संघर्ष के साथ सामना कर आगे बढ़े - एसडीएम आशा परमार, सीएम राइस विद्यालय में स्नेह सम्मेलन का उत्साह के साथ हुआ शुभारंभ, विद्यार्थियों ने दी रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति 

सरदारपुर। सी एम राइज विद्यालय सरदारपुर में वार्षिक उत्सव का उत्साह पूर्वक शुभारंभ हुआ। उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि एसडीएम आशा परमार थी। विशेष अतिथि एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के प्राचार्य जेड एस पटेल ने की थी । सर्वप्रथम अतिथियों ने मां शारदे की पूजा अर्चन से कार्यक्रम की शुरुआत की । सरस्वती वंदना विद्यालय की शिक्षिका शशिबाला यादव ने प्रस्तुत की । शाला के वार्षिक प्रतिवेदन और स्वागत भाषण प्राचार्य के द्वारा दिया गया। एसडीओपी परिहार ने विद्यार्थियों को सकारात्मक रूप से आगे बढ़ने और निराशा से दूर होने की सीख दी। मुख्य अतिथि एसडीएम आशा परमार ने विद्यार्थियों से जीवन में आगे बढ़ने और संघर्ष से हार नहीं मानने को कहा है । सांस्कृतिक कार्यक्रम की झलक में शुभारंभ नृत्य दामिनी प्रजापत श्रद्धा मिश्रा ने किया और आदिवासी नृत्य प्रियंका और उनके ग्रुप ने किया था । कार्यक्रम का संचालन डॉ शीरीन कुरैशी ने किया और आभार राजेंद्र ग्रेवाल ने माना।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें